औरैया। पुल से यमुना नदी में छलांग लगाने वाले एक निजी अस्पताल के डॉक्टर का शव गुरुवार सुबह से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अस्पताल संचालक और उनके रिश्तेदारों पर मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी से आहत होकर डॉक्टर ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लखीमपुर खीरी के रहने वाले डॉक्टर सौरभ बाजपेई पिछले करीब तीन वर्षों से औरैया शहर के एक निजी रामऔतार अस्पताल में चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। बुधवार को डॉ. सौरभ यमुना पुल पहुंचे और नदी में छलांग लगा दी।
सूचना मिलते ही पुलिस, पीएसी के गोताखोरों और अन्य एजेंसियों ने सर्च अभियान शुरू किया। गुरुवार सुबह उनका शव बरामद कर लिया गया। घटना से पहले डॉ. सौरभ अपने फेसबुक अकाउंट से लगातार चार बार लाइव आए थे। लाइव वीडियो में उन्होंने अपने साथ मारपीट होने, पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने और यमुना में कूदने की चेतावनी दी थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि डॉक्टर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन मौके पर मौजूद हैं। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले अस्पताल संचालक एस.के. सिंह और उनके रिश्तेदारों ने डॉक्टर के साथ अभद्रता और मारपीट की थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे और उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। इन आरोपों की जांच की जा रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play