फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल – News24 Hindi

Written By Alsaba Zaya
विराट कोहली/ Image Source: Screengrab/ Sony
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान मैदान पर एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे. इसी दौरान स्टैंड्स में बैठे कुछ दर्शकों ने ऐसी हरकत कर दी, जिससे कोहली नाराज दिखाई दिए.
दरअसल, विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने की चाहत में कुछ फैंस ने अपने बल्ले सीधे मैदान के अंदर फेंक दिए. दर्शकों की इस हरकत से कोहली काफी असहज नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली ने जमीन पर पड़े बल्ले को उठाया और फैंस के इस व्यवहार पर अपनी नाराजगी जाहिर की. इस घटना के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा और मैदान पर दर्शकों के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं. क्रिकेट फैंस भी सोशल मीडिया पर इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं.
ANGRY VIRAT KOHLI ON KIDS! 😡

Virat Kohli warned a few kids who were throwing bats onto the field to get his autograph during the ongoing match. pic.twitter.com/Zp7g3tmevo
इस मुकाबले में विराट कोहली बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे सके, लेकिन मैदान पर उतरते ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. कोहली अब वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
मैच से पहले इस मामले में उनका रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के बराबर था. पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1,971 रन बनाए थे. कोहली ने अपनी पारी की शुरुआत चौका लगाकर की और इसी के साथ पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया. अब कीवी टीम के खिलाफ उनके वनडे रनों की संख्या 1,975 हो गई है.
मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. वेलिंगटन में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते कीवी टीम पहली पारी में महज 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. बारिश के कारण प्रभावित हुए इस मैच में भारत को जीत के लिए 135 रनों का लक्ष्य मिला.
आसान लक्ष्य देखकर भारतीय टीम से मजबूत शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन रन चेज में टीम इंडिया की हालत खराब हो गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे और टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News