फ्लाई दुबई की उड़ान FZ1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर की दुनिया भर में तारीफ हो रही है. पीएम मोदीस इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्मित मछार की तारीफ करते हुए उन्हें सच्चा हीरो बताया है.
नेतन्याहू ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने मुकाबला किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला…जिससे यात्रियों और क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद मिली. इनमें इजरायली नागरिकों के साथ दूसरे देशों के लोग भी शामिल थे.
बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान भारतीय पायलट स्मित पर उनके को-पायलट ने चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान विमान करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई से अचानक 17 हजार फीट नीचे आ गया. बाद में विमान की सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई. इस विमान में कुल 180 लोग सवार थे. इस घटना ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है.
इस बीच फ्लाई दुबई ने कहा है कि जांच जारी रहने तक इजराइल आने-जाने वाली फ्लाई दुबई की उड़ानें सस्पेंड रहेंगी. 30 सितंबर को उड़ान FZ 1073 से जुड़ी घटना के बाद जांच जारी रहने तक इजराइल आने-जाने वाली फ्लाई दुबई की उड़ानें सस्पेंड रहेंगी.
हमारे यात्रियों, क्रू और ऑपरेशन्स की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इस अस्थायी सस्पेंशन से संबंधित अधिकारियों को अपना काम जारी रखने और घटना से जुड़ी सभी सच्चाइयों का पता लगाने में मदद मिलेगी.
हम उन यात्रियों से माफी मांगते हैं जिनकी यात्रा की योजनाएं प्रभावित हुई हैं और हम जहां भी संभव हो सहायता और वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए काम कर रहे हैं.
जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.