Feedback
चुनावी मतगणना के रुझानों के अनुसार इस वक्त की बड़ी खबर यही है कि पहली बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारग्राम में जो झालमुरी खाई अब उसके झाल का झटका TMC को लगा है. 15 साल बाद उसकी सरकार की विदाई लगभग तय है. ये वो तीन तस्वीरें हैं जो पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोगों से जुड़ने की कहानी बताती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को पूर्वी बर्धमान में रिपोर्टर की भूमिका में नजर आए. वो दिखा रहे थे कि भीषण गर्मी में भी कैसे लोग उनकी रैली के लिए आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर झारग्राम की है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झालमुरी खाई थी. और तीसरी तस्वीर कोलकाता की है जहां कालीबाड़ी में पूजा से पहले उन्होंने कमल भी खरीदा था, और अब कमल खिल रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू