click this icon for latest updates
पश्चिम बंगाल समेत पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2026) के नतीजे सामने हैं. बंगाल में BJP ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के 15 साल के शासन पर फुल स्टॉप लगाया है. राज्य में पहली बार भगवा पार्टी की सरकार बनने जा रही है. असम और पुडुचेरी में एकबार फिर से BJP बहुमत की सरकार बनने जा रही है. चुनाव नतीजों के बाद देश की राजनीति का नक्शा बदलता दिख रहा है. बंगाल की जमीन पर कल तक TMC का चुनाव चिह्न ‘जोरा घास फूल’ लहराता था, लेकिन अब ये मुरझा चुका है. उसकी जगह पर ‘कमल’ खिलता नजर आ रहा है.
आइए जानते हैं इन नतीजों के बाद देश के कितने राज्यों में BJP की पूर्ण बहुमत की सरकार होगी? कहां BJP NDA के जरिए सत्ता में है.
BJP का स्वर्णकाल
अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल को BJP का गोल्डन एरा कहा जाता है. BJP का मुद्दा इंडिया शाइनिंग था, इसके बावजूद BJP गई. लोकसभा चुनाव बाद बाद 10 साल तक देश में UPI की सरकार रही. 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP को पूर्ण बहुमत मिला. मोदी देश के पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने, जिन्हें अपनी पार्टी के दम पर बहुमत मिला. तब से अब तक देश में भाजपा के नेतृत्व में NDA की सरकार है.
अपने ही गढ़ में 55% सीटें हार गई TMC, समझिए कैसे BJP ने ममता बनर्जी के मुस्लिम वोट बैंक में लगाई सेंध
केंद्र में कितनी बार BJP सरकार में रही?
1996 में पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने, लेकिन यह सरकार सिर्फ 13 दिन बाद ही गिर गई थी. 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार PM बने. इस बार सरकार 13 महीने चली.1999 में वाजपेयी बहुमत से प्रधानमंत्री बने और कार्यकाल पूरा किया. 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP को पहली बार प्रचंड बहुमत मिला. BJP ने 282 सीटें जीतीं. 2019 में मोदी के नेतृत्व में BJP ने पहले टर्म से ज्यादा सीटें जीतीं. 303 सीटों के साथ ये पार्टी के इतिहास का सबसे बेस्ट प्रदर्शन था. मोदी दूसरी बार PM बने. 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी. पार्टी को 240 सीटें मिलीं, लेकिन बहुमत नहीं मिला. अभी NDA के समर्थन से केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार चला रहे हैं. लोकसभा में NDA के 293 सीटें हैं.
अभी कितने राज्यों में BJP की सरकार है?
देश के अभी 21 राज्यों में BJP और उसके सहयोगी NDA की सरकार है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मणिपुर में BJP की बहुमत के साथ सरकार चला रही है. असम और पुडुचेरी में फिर से सरकार बनाने वाली है. अब बंगाल में भी पहली बार सरकार बनाएगी.
अंग-बंग से कलिंग तक BJP, बंगाल में ऐतिहासिक जीत का राष्ट्रीय राजनीति पर क्या होगा असर?
किन राज्यों में NDA के साथ सरकार में BJP?
बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, मेघालय और नगालैंड में BJP सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन NDA के साथ सत्ता में है.
बंगाल में 83 साल बाद खिला कमल
BJP के इस शानदार प्रदर्शन से 83 साल बाद बंगाल में हिंदू पॉलिटिक्स की एंट्री हो गई है. आजादी से पहले 1941 में कृषक प्रजा पार्टी और हिंदू महासभा के नेतृत्व में बने प्रोग्रेसिव कोएलिशन (प्रगतिशील गठबंधन) की बंगाल में सरकार बनी थी. ये सरकार 1943 तक चली. आजादी के बाद कांग्रेस ने बंगाली भद्रलोक को साधा और 20 साल तक सरकार चलाई. फिर दौर आया लेफ्ट का. लेफ्ट ने 34 साल तक सत्ता की बागडोर संभाली. इसके बाद 2016 से ममता का दौर शुरू हुआ. BJP ने TMC के 15 साल के शासन पर फुल स्टॉप लगाया है. अब BJP सरकार बनने से बंगाल में 83 साल बाद हिंदुत्व की राजनीति की वापसी हुई है.
डबल इंजन की सरकार पर बढ़ेगा भरोसा
यह जीत केंद्र बनाम राज्य की राजनीति को नया मोड़ दे सकती है. इससे डबल इंजन की सरकार पर जनता का भरोसा बढ़ेगा. BJP की सरकार बनने के बाद केंद्र और राज्य के बीच तालमेल बेहतर होने की संभावना है, जिससे विकास परियोजनाओं और निवेश को गति मिल सकती है. पार्टी इस नैरेटिव को राष्ट्रीय स्तर पर भी भुना सकती है कि डबल इंजन सरकार विकास के लिए जरूरी है.
‘पन्ना प्रमुख’ मॉडल, बंगाली नेताओं का कोर ग्रुप बनाया और लोकल कनेक्ट… बंगाल जीतने के लिए ऐसा था BJP का माइक्रो-मैनेजमेंट
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
West Bengal Election Results 2026 Winner List: बंगाल में किस सीट पर किसे मिली जीत? यहां मिलेगी विजेताओं की पूरी सूची
Assembly Election Results 2026 LIVE Updates: ‘जनता ने आज इतिहास रच दिया…’, PM मोदी बोले- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला
बंगाल ने बदला राजनीतिक नक्शा, देखिए कितने राज्यों में BJP की सरकार, कहां NDA के साथ
बंगाली स्टाइल धोती-कुर्ते में नजर आए PM मोदी, पहुंचते ही नितिन नबीन को पहनाई मामा… थपथपाई पीठ
Jalukbari Election Results 2026: जलुकबारी सीट पर हिमंत बिस्वा सरमा की प्रचंड जीत, टक्कर नहीं दे सकीं बिदिशा नियोग
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.