बंगाल में अब सचिवालय 'नवान्न' को केसरिया रंग में रंगने की तैयारी – AajTak

Feedback
पश्चिम बंगाल के मुख्य प्रशासनिक मुख्यालय ‘नवान्न’ का रूप-रंग अब बदलने जा रहा है. राज्य सचिवालय की इस इमारत को अब केसरिया रंग में रंगने की तैयारी चल रही है. इस बदलाव की शुरुआत नवान्न के ऑडिटोरियम से हो चुकी है.
ऑडिटोरियम को केसरिया रंग में तब्दील किया जा रहा है. राज्य में सरकार बदलने के बाद से ही इस मुख्य मुख्यालय के मेकओवर को लेकर अनुमान लगाए जा रहे थे. अब इसके रंग और सजावट में बदलाव को लेकर चल रही अटकलें सच साबित होती दिख रही हैं.
नीले-सफेद से अब होगा केसरिया
सूत्रों के मुताबिक ऑडिटोरियम को नया लुक देने का काम बहुत तेजी से चल रहा है. अगले कुछ दिनों में इस जगह का पूरा रूप-रंग बदला हुआ नजर आ सकता है. दरअसल, इससे पहले इस इमारत का रंग नीला और सफेद हुआ करता था. लेकिन अब इसे हटाकर केसरिया रंग से रंगा जा रहा है.
मौजूदा जानकारी के अनुसार, संबंधित विभाग अभी पेंटिंग और सजावट के काम के लिए शुरुआती योजनाएं तैयार कर रहे हैं. हालांकि, राज्य सरकार ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
भवन का रंग बदलने को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. नई सरकार के कुछ समर्थकों का तर्क है कि सरकार को अपनी प्राथमिकताओं और सांस्कृतिक सोच के हिसाब से प्रशासनिक इमारतों में बदलाव करने का पूरा अधिकार है.
वहीं, दूसरी तरफ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसे सिर्फ एक रंग बदलना नहीं कहा जा सकता. ये असल में राज्य में हुआ सत्ता परिवर्तन दिखाने का एक बड़ा प्रतीक और संदेश है. फिलहाल, इस मामले पर सभी की नजरें सरकार के आधिकारिक बयान और आने वाले प्रशासनिक फैसलों पर टिकी हुई हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News