बंगाल में BJP की जीत पर सरकारी दफ्तर में जश्न, कर्मचारी बोले- 15 साल के कुशासन से मुक्ति मिली – AajTak

Feedback
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव जारी होने के बाद से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर बीजेपी समर्थक खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में सरकारी कर्मचारियों के एक ग्रुप ने बीजेपी की जीत का जश्न मनाया. कर्मचारियों ने भगवा झंडे लहराए और जमकर नारेबाजी की.
हावड़ा स्थित दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की जीत का जश्न मनाया.  मंगलवार को दफ्तर में अचानक ‘जय श्री राम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे गूंज उठे. सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि नबन्ना के अंदर ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया था.
सचिवालय के कई कर्मचारी इस राजनीतिक बदलाव को लेकर काफी उत्साहित नजर आए. राज्य सरकार के कर्मचारी समीर घोष ने कहा, ‘हम आज बहुत खुश हैं. हमने बदलाव के लिए वोट दिया था और आखिरकार वो आ गया है. अब हम बिना किसी डर के अपनी बात रख सकते हैं.’
15 सालों के ‘कुशासन से मुक्ति’
एक कर्मचारी शम्पा सान्याल ने इसे पिछले 15 सालों के ‘कुशासन से मुक्ति’ बताया. उन्होंने कहा कि पहले मुश्किलों का सामना करने के बावजूद वो खुलकर बोलने में असमर्थ थे, लेकिन अब वो डर खत्म हो गया है. कर्मचारियों को उम्मीद है कि नई सरकार उनकी मांगों को पूरा करेगी. सौमित्र दास नाम के कर्मचारी ने बताया कि उन्हें महंगाई भत्ते के बकाये के भुगतान की पूरी उम्मीद है.
दरअसल बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर बीजेपी 7वां वेतन आयोग लागू करेगी. उन्होंने 45 दिनों के भीतर DA का बकाया चुकाने का भी भरोसा दिया था.
यह भी पढ़ें: बंगाल में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी किसे बनाएगी मुख्यमंत्री? रेस में शुभेंदु समेत ये पांच नाम सबसे आगे
बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294  विधानसभा में से 293 सीटों के नतीजे सोमवार को जारी हो गए थे. इनमें से बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है. इस जीत के साथ ही राज्य में तृणमूल कांग्रेस का 15 साल का शासन खत्म हो गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News