बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा – Aaj Tak

Feedback
पश्चिम बंगाल सरकार ने अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें सरकार का सलाहकार नियुक्त किया गया है. खास बात यह है कि इस जिम्मेदारी के साथ उन्हें सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा. यानी सरकार में उनकी भूमिका सिर्फ सलाह देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा दिया गया है.
मिथुन चक्रवर्ती लंबे समय से बंगाल की राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं. अब राज्य सरकार ने उन्हें सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों से जुड़े काम में सलाहकार की भूमिका दी है. यह विभाग सरकार के लिए अहम है, क्योंकि इसका सीधा संबंध राज्य की सूचना व्यवस्था, संस्कृति और कला से जुड़े मामलों से है.
इस विभाग की जिम्मेदारी शुभेंदु अधिकारी के पास है. यानी मिथुन की भूमिका सलाह देने की होगी, लेकिन उनके पद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. यह जिम्मेदारी ऐसे समय में सामने आई है, जब पश्चिम बंगाल में राजनीति के साथ संस्कृति का मुद्दा भी लगातार चर्चा में रहा है.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News