बंजी जंप के दौरान चीख के बाद गायब हुई स्ट्रीम, अब आया जॉली का जवाब – AajTak

Feedback
मशहूर स्ट्रीमर जॉली इन दिनों सुर्खियों में हैं, लेकिन वजह कोई नई स्ट्रीम नहीं, बल्कि 18 अगस्त को थाईलैंड में हुआ एक डरावना पल है. दरअसल, बंजी जंप को लाइव कर रही जॉली की स्ट्रीम उसी वक्त अचानक बंद हो गई, जब दर्शकों ने उनकी चीख सुनी. इसके बाद स्क्रीन ब्लैक हो गई और आगे क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली. स्ट्रीम अचानक बंद होने से फैंस डर गए. कई लोगों को लगा कि कहीं जॉली को गंभीर चोट तो नहीं लग गई.
आखिर क्यों अचानक बंद हुई लाइवस्ट्रीम?
जॉली अपने किक ऑडियंस के लिए थाईलैंड से बंजी जंप लाइव कर रही थीं. जंप के सबसे रोमांचक और खतरनाक पल पर पहुंचते ही उनकी चीख सुनाई दी, लेकिन उसके तुरंत बाद स्ट्रीम बंद हो गई. वीडियो आगे नहीं चला, जिससे यह पता नहीं चल पाया कि प्लेटफॉर्म से छलांग लगाने के बाद उनके साथ क्या हुआ.
बाद में जॉली ने एक वीडियो शेयर कर पूरी स्थिति साफ की. उन्होंने बताया कि फोन का इंटरनेट कनेक्शन टूटने की वजह से लाइवस्ट्रीम बंद हुई थी. अपनी सलामती की जानकारी देते हुए जॉली ने एक्स पर लिखा कि वह ठीक हैं और जिंदा हैं. हालांकि, उनके हाथ और गर्दन में दर्द हो रहा है. उन्हें आशंका है कि गर्दन में अचानक झटका लगने से चोट आई है. उन्होंने कुछ लोगों की प्रतिक्रियाओं पर भी नाराजगी जाहिर की.
देखें वीडियो
Streamer JollyIRL goes bungee jumping in Pattaya Thailand 🇹🇭 and then the stream cuts out

Currently waiting to hear back from her 🙏 pic.twitter.com/M1QaP3TZlf
मौत की अफवाहों पर जॉली का करारा जवाब
जब स्ट्रीम बंद हुई और लोगों को जॉली की सलामती को लेकर संदेह था, उस दौरान कुछ यूजर्स ने कमेंट्स में उनकी मौत की आशंका पर खुशी जतानी शुरू कर दी.
‘मैं मरी नहीं हूं’
एक वीडियो शेयर करते हुए जॉली ने कहा कि वह मरी नहीं हैं, लेकिन उन्होंने लोगों के कई नकारात्मक कमेंट्स देखे हैं. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उनकी मौत की खबर पर खुशी जताते हुए लिखा कि “अच्छा हुआ, पीछा छूटा.” जॉली ने ऐसे लोगों को जवाब देते हुए कहा कि जिन्होंने उनकी मौत की कामना की या कहा कि उनकी मौत से किसी को फर्क नहीं पड़ेगा, वह उनके गुस्से और नफरत का मजाकिया अंदाज में जवाब दे रही हैं. उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों पर जादू-टोना करने की बात कह रही हैं.
जंप के बाद कैसी है जॉली की तबीयत?
जॉली ने अपनी सेहत को लेकर अपडेट देते हुए बताया कि उनके हाथ और गर्दन में दर्द है और उन्हें गर्दन में झटके से होने वाली चोट यानी व्हिपलैश की आशंका है. हालांकि, उन्होंने खुद को गंभीर हालत में होने या किसी बड़ी चोट की जानकारी नहीं दी.
दरअसल, पूरा डर लाइवस्ट्रीम के अचानक बंद होने की वजह से पैदा हुआ था. बाद में जॉली ने बताया कि उनका फोन कनेक्शन टूट गया था. इससे किसी बड़े हादसे को लेकर उठी शुरुआती आशंकाएं दूर हो गईं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News