बगहा में ZEE Media की खबर का बड़ा असर, अनुमंडल अस्पताल को मिली शव वाहन सुविधा – Zee News

ज़ी बिहार-झारखंड की लगातार रिपोर्टिंग के बाद बगहा अनुमंडल अस्पताल को आखिरकार शव वाहन की सुविधा मिल गई. वर्षों से शव वाहन के अभाव में लोग शवों को ठेले, रिक्शा और कंधों पर ले जाने को मजबूर थे. अब नई मोर्चरी वैन के आने से यह समस्या खत्म होगी और शवों के साथ गरिमामयी व्यवहार संभव होगा.
Trending Photos
बगहा से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है. ज़ी बिहार-झारखंड की रिपोर्टिंग का असर एक बार फिर देखने को मिला है. अनुमंडल अस्पताल, बगहा को आखिरकार शव वाहन (मोर्चरी वैन) उपलब्ध करा दिया गया है. यह सुविधा अब तक नहीं थी, जिससे मृतकों के परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.

ज़ी मीडिया ने बार-बार प्रमुखता से यह खबर दिखाई थी कि बगहा में शव वाहन की व्यवस्था नहीं है. हालात इतने खराब थे कि लोग शवों को अस्पताल से ठेले, रिक्शा या कंधों पर ले जाते थे. यहां तक कि पोस्टमार्टम हाउस की जर्जर स्थिति और शवों के रख-रखाव की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी.

ज़ी मीडिया की रिपोर्ट में यह भी सामने आया था कि जर्जर पोस्टमार्टम हाउस के पास जलजमाव रहता है और शव खुले में पड़े रहते थे, जिन्हें आवारा कुत्ते नोचते थे. इन शर्मनाक हालातों ने स्थानीय लोगों की नाराजगी बढ़ाई और मीडिया की खबरों से स्वास्थ्य विभाग को मजबूर किया कि वह इस ओर ध्यान दे.

शव वाहन उपलब्ध कराने में बगहा से बीजेपी विधायक राम सिंह की पहल भी निर्णायक रही. विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से बात की, जिसके बाद यह सुविधा अनुमंडल अस्पताल को दी गई. अस्पताल को मिली नई मोर्चरी वैन में डी-फ्रिजर की सुविधा है, जिससे शवों को सुरक्षित रखने, पोस्टमार्टम के लिए लाने और अंतिम गंतव्य तक पहुंचाने में सहूलियत होगी. यह सुविधा क्षेत्र के लिए एक बड़ी राहत है.
गौरतलब है कि वर्ष 1972 में स्थापित अनुमंडल अस्पताल में आजादी के बाद से अब तक शव वाहन या बेहतर पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्था नहीं थी. नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बगहा में न तो किसी सरकारी और न ही निजी अस्पताल में शव वाहन मौजूद था.

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डॉ. एसपी अग्रवाल, विधायक राम सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ. राजू सिंह, जेडीयू एमएलसी भीष्म सहनी, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता और सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज आलम लल्लू ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और ज़ी मीडिया का आभार जताया.
स्थानीय समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने इस कदम को इंसानियत से जुड़ा बड़ा फैसला बताया. उनका कहना है कि इस सुविधा से पीड़ित परिवारों को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से राहत मिलेगी और यह सेवा मानवता के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन है.
ये भी पढ़ें- एनडीए में सीट को लेकर विवाद नहीं, जेडीयू ने किया 200 से ज्यादा सीट जीतने का दावा
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News