कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को खेलो इंडिया योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित की गई। पहली बार इस तरह की पहल के तहत अभिभावकों को खिलाड़ियों की डाइट, दिनचर्या और खेल तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन में अभिभावकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। बच्चों के खान-पान, पर्याप्त नींद और दैनिक दिनचर्या पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्हें मोबाइल फोन से दूर रखा जाए। अभिभावकों से अपील की कि बच्चे रात नौ बजे तक सो जाएं, ताकि सुबह चार से पांच बजे के बीच उठकर नियमित अभ्यास कर सकें। बताया कि कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में वर्तमान में खेलो इंडिया योजना के तहत 30 खिलाड़ी (15 बालक एवं 15 बालिकाएं) प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत खिलाड़ियों को खेल किट सहित प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं और प्रत्येक खिलाड़ी पर प्रतिवर्ष लगभग पांच लाख रुपये तक व्यय किया जाता है, जिसमें कोच का मानदेय भी शामिल है。
खेलो इंडिया कोच गौरव त्यागी ने कहा कि खिलाड़ी की सफलता केवल कोचिंग पर निर्भर नहीं करती, बल्कि अभिभावकों का सहयोग भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों के संतुलित आहार और नियमित अभ्यास पर विशेष ध्यान देने से उनकी खेल क्षमता में निरंतर सुधार होता है।
बैठक के दौरान अभिभावकों ने खिलाड़ियों की डाइट, प्रशिक्षण और दिनचर्या से जुड़े सवाल पूछे, जिनका कोच और विशेषज्ञों ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम में ओलंपियन सतीश यादव, पूजा सहित अन्य खेल अधिकारी एवं अभिभावक मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play