बच्चों के हाथ लगा टीचर का प्राइवेट वीडियो, छात्रों से बनाए थे संबंध; शिक्षिका ने खुद बताया पूरा सच – Jagran

अमेरिका के जॉर्जिया में अलेक्जेंडर हाई स्कूल की शिक्षिका मारिस निकोल्स पर एक छात्र से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। अन्य छात्रों ने वीडियो वायरल होन …और पढ़ें
जॉर्जिया के ‘अलेक्जेंडर हाई स्कूल’ का मामला।
डिजिटल डेस्क, जॉर्जिया। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के ‘अलेक्जेंडर हाई स्कूल’ में जीव विज्ञान की 25 वर्षीय शिक्षिका मारिस निकोल्स पर एक छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। शिक्षिका और पुलिस के अनुसार, इस बात का पता चलने पर स्कूल के ही कुछ अन्य छात्रों ने शिक्षिका को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और अच्छे नंबर देने का दबाव बनाया।
बता दें कि आरोपी शिक्षिका मारिस निकोल्स, जो स्कूल की फुटबॉल टीम की ऑपरेशंस मैनेजर भी थीं, को मई महीने में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नई वारंट रिपोर्ट के मुताबिक, निकोल्स पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल के क्लासरूम के एक क्लोजेट (कमरे) में और बाद में एक गाड़ी के अंदर छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा उन पर एक दूसरे छात्र के साथ भी गलत हरकतें करने का आरोप है।
इसके बाद जांच में सामने आया है कि शिक्षिका ने छात्रों को कई आपत्तिजनक संदेश और वीडियो भेजे थे, जिनमें से एक वीडियो सोशल मीडिया पर छात्रों के बीच फैल गया। जब अन्य छात्रों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने इसका फायदा उठाने की कोशिश की। छात्रों ने शिक्षिका को धमकी दी कि अगर उन्हें परीक्षा में बेहतर ग्रेड्स नहीं दिए गए, तो वे उनके ‘ओनलीफैंस’ अकाउंट के वीडियो लीक कर देंगे।
गौरतलब है कि इस पूरे मामले में पुलिस अब तक 27 अलग-अलग तलाशी वारंट जारी कर चुकी है। शिक्षिका पर सबूतों के साथ छेड़छाड़, बाल शोषण और एक कर्मचारी द्वारा अनुचित शारीरिक संबंध बनाने सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
फिलहाल निकोल्स जमानत पर बाहर हैं, लेकिन अदालत ने उन पर अपनी बेटी को छोड़कर किसी भी अन्य नाबालिग से मिलने पर रोक लगा रखी है। निकोल्स के वकील ने अदालत में अपील की है कि उन्हें अपने 17 वर्षीय भाई से मिलने की अनुमति दी जाए। हालांकि अभी पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News