बच्चों को संपूर्ण टीकाकरण सुरक्षा कवच देने में लापरवाही – Hindustan

हेपेटाइटिस-टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण अभियान में कई इलाकों में लापरवाही मिली है। अप्रैल से जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार, जिले में 43927 बच्चों में से महज 27194 बच्चों का ही संपूर्ण टीकाकरण हो सकता है। इस तरह 16 हजार से अधिक बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण चक्र पूरा नहीं हो सका है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उनको वैक्सीन की पूरी खुराक देने का अभियान चलाने जा रहा है। बच्चों को जन्म से लेकर तीन साल की उम्र तक अलग-अलग गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं। इसके लिए जन्म के समय से ही टीकाकरण शुरू हो जाता है और तय अंतराल पर अगली खुराक लगाई जाती है। ऐसे में कोई एक वैक्सीन भी नहीं लगने पर बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण अधूरा रह जाता है। विभाग की ओर से नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाने के बावजूद 16 हजार से अधिक बच्चों का पूरा टीकाकरण नहीं हो सका है。

देहात क्षेत्र में 12002 बच्चों की वैक्सीनेशन साइकिल बीच में टूट गई। वहीं शहरी क्षेत्र में भी 4731 बच्चों को सभी टीके नहीं लग सके हैं। जसौली, संतानगर, बाकरगंज, फरीदपुर, सिविल लाइंस, स्वालेनगर और शेर अली गौटिया में संपूर्ण टीकाकरण की दर 50 फीसदी से भी कम रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टीकाकरण की किसी खुराक से छूटे बच्चों को चिह्नित कर उन्हें अगली निर्धारित खुराक दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों के टीकाकरण की तारीख की जानकारी देने के साथ ही छूटी हुई खुराक लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News