बजट रखिए तैयार! ग्राहकों को मिलने वाले हैं हाइब्रिड SUV के 5 शानदार ऑप्शंस, माइलेज 35 KM+ तक – Hindustan

भारतीय मार्केट में कड़े कार्बन एमिशन नॉर्म्स को ध्यान में रखते हुए कार कंपनियां अब स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन वाली गाड़ियां लाने की बड़ी तैयारी कर रही हैं। ये सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड कारें पेट्रोल और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बीच का एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर उभर रही हैं। सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भी आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें आपको 30 किमी प्रति लीटर से भी ज्यादा का माइलेज देने वाली कई हाइब्रिड गाड़ियां मिलेंगी। आइए जानते हैं अगले 2 से 3 सालों में भारत आने वाली ऐसी ही 5 शानदार कॉम्पैक्ट हाइब्रिड एसयूवी कारों के बारे में विस्तार से।

मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर फ्रोंक्स क्रॉसओवर में भारत में ही बनी नई सीरीज-हाइब्रिड (HEV) तकनीक पेश करने जा रही है। इस कार में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह एक जनरेटर की तरह काम करके इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक को पावर देगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 35 किमी प्रति लीटर से भी ज्यादा का माइलेज मिल सकता है।

रेनॉल्ट अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रिजर को 2027 में पेट्रोल मॉडल के साथ लॉन्च करेगी। इसके बाद इसका हाइब्रिड वर्जन भी मार्केट में उतारा जाएगा। यह 4-मीटर से छोटी एसयूवी लोकल RGMP प्लेटफॉर्म पर बनाई जा रही है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मल्टी-मोड हाइब्रिड ड्राइव सिस्टम मिलने की उम्मीद है। यह 30 किमी प्रति लीटर से भी ज्यादा का माइलेज दे सकती है।

होंडा भारत में 2028 तक एक बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। यह इंडोनेशियाई मार्केट में बिकने वाली WR-V पर बेस्ड हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 1.2-लीटर का इंजन मिलेगा और यह कार पेट्रोल, हाइब्रिड और सीएनजी तीनों ऑप्शंस में आ सकती है। इसका प्रोडक्शन अक्टूबर 2028 तक शुरू हो सकता है।

किआ अपनी सोनेट का नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल 2027 की शुरुआत में पेश करने की तैयारी में है। शुरुआत में इसे मौजूदा इंजन ऑप्शंस के साथ लाया जाएगा, लेकिन बाद में सोनेट और हुंडई की नई वेन्यू दोनों में ही हाइब्रिड इंजन जोड़ा जाएगा। ये दोनों कारें K1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी। इनमें 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और छोटी बैटरी का हाइब्रिड सेटअप देखने को मिल सकता है।

महिंद्रा अपने नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड दो नई सब-4 मीटर एसयूवी ला रही है। इनका कॉन्सेप्ट विजन S और विजन X नाम से सामने आया है। विजन S बेस्ड एसयूवी 2027 की शुरुआत में आएगी। वहीं, विजन X एक क्रॉसओवर स्टाइल एसयूवी होगी, जो नेक्स्ट जेनरेशन XUV 3XO हो सकती है। कंपनी आगे चलकर इन दोनों ही मॉडल्स में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन दे सकती है।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News