'बताइए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?'; बैलेट पेपर से हुए MLC चुनाव के नतीजों पर PM मोदी का तंज – Jagran

चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अनोखे …और पढ़ें
पीएम नरेंद्र मोदी।
पीएम मोदी ने एमएलसी चुनाव नतीजों पर तंज कसा।
पीएम मोदी ने पूछा- कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद (MLC) की 28 सीटों पर हुए चुनाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इन चार बड़े राज्यों में चुनाव मतपत्रों के जरिए कराए गए थे। पीएम मोदी ने लोगों से पूछा कि बताईए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? साथ ही उन्होंने पोस्ट में एक सोचने वाली इमोजी भी लगाई।
Screenshot 2026-10-28 175025
अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने बैलेट पेपर का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक इन 4 बड़े राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर चुनाव हुए। ये चुनाव बैलेट पेपर से कराए गए थे। बताईए कांग्रेस ने इनमें से कितनी सीटें जीतीं?
इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने पोस्ट के अंत में एक मोनोकल यानी (एक आंख वाला चश्मा) इमोजी का इस्तेमाल किया, जो पीएम मोदी के कटाक्ष और तंज को दर्शा रहा है।
बता दें कि चार राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद (एमएलसी) की 28 सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे और रुझान सामने आ गए हैं। इन चुनावों में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला, जबकि अन्य दलों ने अलग-अलग सीटों पर अपनी जीत दर्ज की।
सबसे पहले बात उत्तर प्रदेश की करें तो, यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव हुए। शुरुआती नतीजों में भाजपा ने मेरठ और बरेली समेत चार सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में एक सीट गई। इसके अलावा कई सीटों पर भाजपा और सपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे। यहां भी कांग्रेस एक भी सीट जीतने में नाकाम रही।
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर हुए चुनावों में मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। यहां के नतीजों में भाजपा, राजद (RJD), जदयू (JDU), जन सुराज पार्टी और एक निर्दलीय उम्मीदवार को एक-एक सीट मिली। दरभंगा सीट पर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को हरा दिया। बिहार में भी कांग्रेस खाली हाथ ही रही।
अच्छा, यूपी बिहार तक ठीक था, लेकिन कर्नाटक में भी कांग्रेस की स्थिति लचर दिखी। कर्नाटक में विधान परिषद की सभी 4 सीटों पर भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। खास बात यह है कि राज्य में खुद कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद, पार्टी एक भी सीट नहीं बचा पाई, जिसे कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।
इसके अलावा महाराष्ट्र में 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों समेत कुल 5 सीटों पर चुनाव हुए, जिसमें 182 उम्मीदवार मैदान में थे। यहां सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ का दबदबा देखने को मिला, जहां भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। इस राज्य में भी कांग्रेस को कोई सफलता नहीं मिली।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News