बदायूं: जिला जेल में बंद धोखाधड़ी के आरोपी की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में मौत – Jagran

बदायूं जेल में धोखाधड़ी के आरोप में बंद इकरार अहमद की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। …और पढ़ें
धोखाधड़ी के आरोप में बदायूं जेल में बंद इकरार अहमद का निधन।
शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
उपचार के दौरान रविवार रात इकरार अहमद ने दम तोड़ दिया।
जागरण संवाददाता, बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बिलहत निवासी इकरार अहमद की रविवार रात मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। इकरार अहमद करीब दो माह से धोखाधड़ी के मामले में जिला जेल में बंद था। इसी मामले में उसका बेटा इस्लाम और इस्पाक भी जेल में बंद हैं। स्वजन उनकी जमानत कराने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जमानत नहीं हो सकी।
जेल प्रशासन के अनुसार शनिवार को जिला जेल में इकरार अहमद की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल स्टाफ उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्वजन रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उसे सांस लेने में तकलीफ बताई गई थी। अब पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें- यूपी कैडर की IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा: लंदन की नौकरी छोड़ी, डीएम मिर्जापुर बनीं, अब शिक्षा-लेखन होगा नया सफर!
यह भी पढ़ें- ’48 घंटे में हत्यारों का एनकाउंटर नहीं हुआ तो सीएम आवास के बाहर करूंगी सुसाइड’, अंकित बालियान की पत्नी की धमकी

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News