बदायूं बाईपास पर बनेगा नया रोडवेज बस अड्डा, शहर को मिलेगी ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत – Jagran

बदायूं बाईपास पर एक नया रोडवेज बस अड्डा बनने जा रहा है, जिससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह पहल …और पढ़ें
रोडवेज बस अड्डा की फाइल फोटो।
बदायूं बाईपास पर नया रोडवेज बस अड्डा प्रस्तावित।
शहर के ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत।
बाईपास क्षेत्र में व्यावसायिक विकास और रोजगार बढ़ेगा।
जागरण संवाददाता, बदायूं शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर में अब एक और रोडवेज बस अड्डा बनने जा रहा है। बाईपास पर एआरटीओ कार्यालय के नजदीक जमीन चिह्नित कर ली गई है और उसका प्रस्ताव भी बनकर तैयार हो गया है। जिला प्रशासन की मुहर लगते ही दो-एक दिन में इसे शासन को भेज दिया जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
शहर में अभी एक ही रोडवेज बस अड्डा है, जो शहर के बीचों-बीच स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए बसों को आधा शहर पार करना पड़ता है।
शहर की संकरी सड़कों और अतिक्रमण के कारण बसों को जाम से जूझना पड़ता है। इससे न सिर्फ रोडवेज बसें लेट होती हैं, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह चौपट हो जाती है। अक्सर शहीद भगत सिंह से लेकर लालपुल और शहर के कई स्थानों पर लंबा जाम लग जाता है, जिसे खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने पिछले दिनों बाईपास का निरीक्षण किया था।
यह भी पढ़ें- घर में लगा ली नकली नोट की प्रिंटिंग मशीन: बदायूं में दो गिरफ्तार, गांव-कस्बों में करते थे सप्लाई
निरीक्षण के दौरान बाईपास पर एआरटीओ कार्यालय के पास खाली पड़ी जमीन को नए बस अड्डे के लिए उपयुक्त पाया गया। अधिकारियों का मानना है कि अगर बाईपास पर नया बस अड्डा बन जाता है तो दिल्ली, मुरादाबाद और बरेली की ओर जाने वाली बसों को शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे बाईपास से ही होकर गुजर जाएंगी, जिससे शहर में लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- काम की खबर: अब मुरादाबाद में 10 दिन में मिलेगा बिजली कनेक्शन, बकाया पर नोटिस जरूरी
बाईपास पर नया रोडवेज बस अड्डा बनने से आसपास के क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी। बस अड्डा बनने के बाद वहां यात्रियों की भीड़भाड़ बढ़ेगी, जिससे दुकानें, होटल और ढाबे खुलेंगे। अधिकारियों का अनुमान है कि बस अड्डे के 500 मीटर के दायरे में अच्छा व्यावसायिक विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
शहर के अंदर जाम का सबसे बड़ा कारण रोडवेज बसें मानी जाती हैं। बड़ी बसों के शहर में प्रवेश करने से छोटी गलियों में भी जाम लग जाता है। नया बस अड्डा बाईपास पर बनने से आधी से ज्यादा बसें शहर में नहीं आएंगी। उन्हें बाईपास स्थित नए बस अड्डे पर ही रोका जाएगा। इससे शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
शहर के बाईपास पर एक और रोडवेज बस अड्डा बनाया जाएगा। इसके लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। इसका प्रस्ताव भी बनकर तैयार हो गया है। दो-एक दिन में प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। अगर यह पास हो गया तो शहर की बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था सुधरेगी और शहर का विकास भी होगा।
मानवेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News