Written By Varsha Sikri
Edited by: Varsha Sikri
पुणे में बुधवार को एक सड़क हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई. (Image Source/X/Screengrab)
पुणे में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे छात्रों को अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें 3 की मौत हो गई और 6 घायल हो गए. ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक सफेद ट्रक तेज रफ्तार में बाकी वाहनों को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा है और फिर अचानक सड़क के किनारे मुड़कर बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे छात्रों से टकरा गया.
Pune, Bopdev Ghat 🚨⚠️
Disturbing Visuals 🚨🚨
Undivided Route + School Zone ⚠️
School Students, 2 wheelers, Auto Crossing + Student waiting near Bus Stand on the right…
Left side traffic slowed down over crossings ahead…Eicher container didnot slow down, instead swerved… pic.twitter.com/7v5CzBAj1Q
ये घटना दोपहर के वक्त की है, जब छात्र येवालेवाड़ी इलाके में मौजूद ‘ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च’ के बाहर बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे थे. टक्कर की वजह से सड़क पर वापस आते हुए ट्रक का बैलेंस कुछ पल के लिए बिगड़ा, लेकिन इसके बावजूद भी ड्राइवर बिना रुके आगे बढ़ता रहा. ट्रक के बराबर में चल रहा ऑटो-रिक्शा भी थोड़ा बेकाबू होकर सामने आ रही कार से टकराने से बाल-बाल बचा. गनीमत ये रही कि कार ड्राइवर ने वक्त रहते गाड़ी रोक ली, जिससे एक और हादसा होने से टल गया.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के सोनिया विहार में भीषण हादसा, डंपर-ऑटो की टक्कर में नवजात बच्ची समेत 3 की मौत और 5 घायल
हादसे में घायल हुए छात्रों को बिना देरी किए तुरंत अस्पतालों में भर्ती करवाया गया. जिनमें से तीन छात्रों- सिद्धेश राजे, विशाल डांगडे और मोहिनी चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर प्रतीक मारुति चव्हाण को हिरासत में ले लिया गया है और मेडिकल जांच के लिए ससून अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल मामले की आगे की जांच की जा रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301