Hapur News: हापुड़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक भाई अपनी बहन के प्रेम विवाह से इस कदर नाराज हुआ कि उसने कानून की भी परवाह नहीं की.
Trending Photos
Hapur News/अभिषेक माथुर: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक भाई अपनी बहन के प्रेम विवाह को स्वीकार नहीं कर पाया और गुस्से में ऐसा कदम उठा बैठा, जिसने सबको चौंका दिया. बताया जा रहा है कि जैसे ही भाई की नजर अपने जीजा पर पड़ी, वह आपा खो बैठा और पुलिस चौकी परिसर में ही उस पर टूट पड़ा. देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. यह नजारा वहां मौजूद लोगों के लिए हैरान कर देने वाला था.
कहां की है ये घटना?
मामला गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के स्याना चौपला पुलिस चौकी का है. दरअसल, एक युवती ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था, जिससे उसका भाई बुरी तरह नाराज था.गुस्से से आगबबूला भाई ने जब अपने जीजा को देखा, तो उसने अपना आपा खो दिया और पुलिस चौकी परिसर में ही जीजा के साथ हाथापाई शुरू कर दी.
देखते ही देखते मौके पर हंगामा खड़ा हो गया. गनीमत रही कि घटना पुलिस चौकी पर ही हो रही थी, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत दखल दिया और दोनों पक्षों को काबू में किया. पुलिस ने शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट के आरोप में दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में ले लिया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है. घटना से जुड़ा वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि किस तरह आवेश में आकर लोग पुलिस और कानून के खौफ को भी भूल जाते हैं. फिलहाल, इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
और पढे़ं:
‘शर्म करो… सब देख रहे हैं!’ बीच सड़क पर महिला के पैरों में गिरा युवक, तमाशा देख सन्न रह गए लोग!
‘अब उसके साथ नहीं रहना…’ 22 साल की विवाहिता प्रधान संग फरार, न्याय की तलाश में भटक रहा पति
उत्तर प्रदेश की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं UP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी . उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.