बहुत शराब पीती थी… तंग आ गया पति, पीट- पीटकर ले ली पत्नी की जान – aajtak.in

Feedback
गोवा पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि शख्स ने अपनी पत्नी के इसलिए पीट- पीटकर मार डाला क्योंकि उसे बहुत अधिक शराब पीने की आदत थी और वह इससे तंग आ चुका था. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. 
उन्होंने बताया कि यह घटना 30 अप्रैल को दक्षिण गोवा के फतोर्दा शहर में हुई. उन्होंने बताया कि आरोपी कृष्णा रॉय मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और अपनी पत्नी के साथ गोवा में रहता था. वह अपनी पत्नी नशे की आदत से काफी परेशान था और इसको लेकर दोनों के बीच अकसर लड़ाई झगड़े होते थे.
ऐसे ही झगड़े के बाद उसने अपनी पत्नी को डंडे और बेल्ट से इतना पीटा कि इससे उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि कथित अपराध के बाद गोवा से भागे रॉय को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है. हालांकि , यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि अपराध के बारे में पुलिस को किसने सूचित किया था.
बता दें कि शराब की लत के चलते कई बार बड़े अपराध होते देखे गए हैं. पहले भी कई मामले सामने आए हैं जब पार्टनर की नशे की लत से तंग आकर किसी पत्नी या पति ने हत्या या आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया हो.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News