'बहू का कहीं अफेयर है…' पिता की 27 साल के बेटे से हुई बहस, फिर परिवार में मच गया कोहराम – AajTak

Feedback
गुजरात के मोरबी में एक परिवार था. घर में पिता था, बेटा था, बहू थी. सबकी अपनी जिंदगी थी. लेकिन परिवार के भीतर एक बात को लेकर विवाद चल रहा था. बात बहू के कथित अफेयर की थी. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, इसी मुद्दे पर पिता और बेटे के बीच बहस हुई थी. फिर 12 अक्टूबर की शाम आई. 27 साल का बेटा खेत से घर नहीं लौटा. परिवार के लोग परेशान हुए. उसे तलाशने खेत पहुंचे. वहां बेटे की लाश मिली. परिवार में चीख-पुकार मच गई.
पुलिस को खबर दी गई. शुरुआत में लगा कि किसी अनजान शख्स ने युवक की हत्या कर दी है. लेकिन जांच आगे बढ़ी, तो कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि पुलिस का शक परिवार के भीतर ही पहुंच गया. आरोप लगा कि बेटे की हत्या किसी बाहरी शख्स ने नहीं, बल्कि उसके अपने पिता ने की थी.
पुलिस ने मृतक के पिता रामजी जाधव को गिरफ्तार कर लिया. अब सवाल है कि आखिर उस शाम खेत में क्या हुआ था? पिता-पुत्र के बीच विवाद किस बात पर था? और जिस पिता ने बेटे के लापता होने की बात कही, उसी पर हत्या का आरोप कैसे लगा?
daughter in law affair argument between father son chaos within family
घटना मोरबी जिले के हलवद इलाके के चंद्रगढ़ गांव की है. तारीख थी 12 अक्टूबर. 27 साल का युवक अपने खेत गया हुआ था. शाम हो गई, लेकिन वह घर नहीं लौटा. घरवालों को चिंता हुई. पहले इंतजार किया गया, फिर उसे तलाशने की बात आई. परिवार के लोग खेत पहुंचे. वहां युवक मृत अवस्था में मिला. उसके सिर पर गंभीर चोट थी. जवान बेटे की लाश देखकर परिजनों के होश उड़ गए.
यह भी पढ़ें: लव मैरिज, पति का दोस्त और अफेयर… तीसरी शादी करना चाहती थी काजल? फरीदाबाद मर्डर केस की पूरी कहानी
पुलिस को सूचना दी गई. हलवद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया. पुलिस के सामने अब दो सवाल थे. पहला, युवक की हत्या किसने की? दूसरा, हत्या की वजह क्या थी? शुरुआत में किसी अज्ञात हमलावर की आशंका जताई गई. लेकिन जांच में सामने आए तथ्यों ने पुलिस को दूसरी दिशा में सोचने पर मजबूर किया.
पिता ने कहा- बेटा घर नहीं लौटा
पुलिस के मुताबिक, युवक के पिता ने अपने परिचितों को कॉल कर कहा था कि बेटा घर नहीं लौटा है. यह भी कहा था कि फोन भी नहीं उठ रहा है. इसके बाद पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया. स्थानीय पुलिस के साथ लोकल क्राइम ब्रांच यानी LCB और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG की टीमें भी जांच में जुटीं. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से तफ्तीश चल रही थी. 
धीरे-धीरे पुलिस का शक परिवार के ही किसी सदस्य पर जाने लगा. फिर जांच की सुई मृतक के पिता रामजी जाधव की तरफ मुड़ गई. पुलिस के मुताबिक, युवक जब खेत में अकेला था, तब उसके पिता ने कथित तौर पर कुदाल से उसके सिर पर वार किया, जिससे युवक की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने हथियार छिपा दिया और वहां से चला गया.
यह भी पढ़ें: मुंबई में शादी, फिर नया अफेयर… लिव-इन में बेटा हुआ तो सवा लाख में बेच दिया… झकझोर देगी ये कहानी
घर पहुंचने के बाद उसने परिवार वालों और परिचितों से कहा कि बेटा अभी तक घर नहीं लौटा है. जब देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चला, तो परिवार के लोग उसे तलाशते हुए खेत पहुंचे. वहां उसकी लाश मिली. पुलिस का यह भी आरोप है कि बेटे का शव देखकर पिता ने बेहोश होने का नाटक किया. जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी रामजी जाधव को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कथित संबंधों को लेकर पिता और बेटे के बीच बहस हुई थी. यानी विवाद सिर्फ बहू के कथित संबंधों को लेकर नहीं, बल्कि उसे घर में रखने के फैसले को लेकर भी था. इसी मुद्दे पर पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ था. पुलिस ने जांच के बाद रामजी जाधव को गिरफ्तार कर लिया है. अब मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News