'बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी…' अनंत सिंह की बिटिया शिवांगी की होने वाली सास आशा देवी ने कही दिल छू लेने वाली बात – AajTak

Feedback
बिहार में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की 25 नवंबर को होने वाली एक शादी की इन दिनों खूब चर्चा में है. इस शादी की तैयारियां सिर्फ पटना और आसपास के इलाकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसकी गूंज अमेरिका और दुबई तक सुनाई दे रही है. शिवांगी का ससुराल में भी खास स्वागत होने वाला हे. ससुराल वालों ने उनके स्वागत के लिए पटना के बिहटा में नया घर बनवाया है. बुधवार को इसी नए आशियाने में पूरे विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश की पूजा हुई. घर में खुशियों का माहौल है और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा है. इस बीच होने वाली सास आशा देवी ने कहा कि शिवांगी को वह बहू नहीं, बल्कि बेटी बनाकर रखेंगी.
दुल्हन के स्वागत के लिए बनाया नया आशियाना
दोनों परिवार के घर में शादी की खुशियां दस्तक दे रही हैं. घर को सजाया जा रहा है, रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो चुका है और हर किसी को उस दिन का इंतजार है, जब शिवांगी सिंह दुल्हन बनकर इस घर में कदम रखेंगी. इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए परिवार ने पहले से ही एक नया घर तैयार कराया है. बुधवार को इसी नए घर में गृह प्रवेश की पूजा आयोजित की गई. सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक रस्मों का सिलसिला चलता रहा. परिवार के सदस्य दिल्ली से बिहटा पहुंचे और शादी की बाकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए. परिवार के मुताबिक शादी के बाद शिवांगी की नई जिंदगी की शुरुआत इसी घर से होगी. 
अमेरिका तक पहुंची शादी की चर्चा, दोस्तों के आने लगे फोन
इस शादी को लेकर उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी चर्चा बिहार से निकलकर विदेशों तक पहुंच गई है. परिवार के सदस्यों के मुताबिक, मीडिया में शादी की खबरें आने के बाद अमेरिका, दुबई और दूसरे देशों में रहने वाले परिचितों और मित्रों के फोन लगातार आ रहे हैं. शिवांगी के होने वाले ससुर ने बताया कि अमेरिका में रहने वाले कुछ दोस्तों ने तो टीवी पर शादी की खबर देखने के बाद फोन करके मजाकिया अंदाज में पूछ लिया कि शादी की खबर तो देख ली, अब शादी में बुलाओगे भी या नहीं? परिवार के मुताबिक, देश-विदेश में रहने वाले कई लोग इस समारोह में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं. शादी में बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है. यही वजह है कि परिवार तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता. शादी से जुड़े समारोहों को पारंपरिक अंदाज में आयोजित करने की योजना है. घोड़ा दौड़ भी इस आयोजन का खास आकर्षण रहने वाली है.
20 नवंबर से शुरू होंगी शादी की रस्में, 25 को आएगी बारात
परिवार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत 20 नवंबर से होगी. इस दिन पटना के दानापुर स्थित ऑर्गेनो बैंक्वेट हॉल में तिलक समारोह आयोजित किया जाएगा. इसके बाद विवाह की तैयारियां अपने अगले पड़ाव पर पहुंचेंगी. 25 नवंबर को बाढ़ के नदवां गांव में बारात पहुंचेगी, जहां विवाह की रस्में संपन्न होंगी. बारात बिहटा स्थित नए घर से निकलेगी. हल्दी समेत शादी से जुड़ी दूसरी रस्मों के लिए भी इसी घर को केंद्र बनाया गया है. परिवार की योजना है कि शादी के बाद शिवांगी का गृह प्रवेश भी इसी नए आशियाने में कराया जाए. कुछ दिन बिहटा में रहने के बाद वह परिवार के साथ अमेरिका चली जाएंगी. इस तरह बिहटा का यह नया घर शादी की कई महत्वपूर्ण रस्मों और यादगार पलों का गवाह बनने जा रहा है.
सास आशा देवी बोलीं- ये तो मेरी बेटी होगी 
शादी की तैयारियों के बीच होने वाली सास आशा देवी बहुत खुश हैं. शिवांगी के घर आने को लेकर वह काफी उत्साहित हैं. आशा देवी ने कहा कि वह शिवांगी को बहू की तरह नहीं, बल्कि बेटी की तरह रखेंगी. उनके लिए यह रिश्ता केवल परिवार में एक नए सदस्य के जुड़ने का नहीं, बल्कि घर में एक नई बेटी के आने का है. परिवार की कोशिश है कि शिवांगी को नए घर में ऐसा अपनापन मिले, जिससे उन्हें कभी यह महसूस न हो कि वह अपना घर छोड़कर किसी दूसरे घर में आई हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News