मीना बाजार में बाजार में दुकानों में भरा पानी जाजू नगर क्षेत्र में खपरैल का मकान गिरा
– भीषण गर्मी में बारिश से राहत मिली
– धान की फसल को फ़ायदा
बहेड़ी। मूसलाधार बारिश से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई। धान के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित है। किसान को धान की बोाई को खेतों में पानी की जरूरत थी। किसानों का कहना था आसपमान से पानी सोना बरसा है। किसान इस समय धान की बोाई कर रहा है। वहीं दूसरी ओर मानसून की पहली बारिश ने मीना बाजार में नालियों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। बाजार की दुकानों में पानी भरने से दुकानदारों के सामान खराब हो गए। वहीं जाजू नगर क्षेत्र में खपरैल का मकान गिर गया।
मेन रोड सहित गलियां जलमग्न, दुकानों में घुसा पानी
नगर में मेन बाजार नैनीताल रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, मीना बाजार सहित कई हिस्सों की गलियों में पानी भर गया।
मीना बाजार इमामबाड़ा वाली गली में पानी भरने से बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। दुकानों में रखा सामान खराब हो गया। व्यापार मंडल के अतुल गर्ग और सलीम रहबर ने कहाकि जलभराव पर लापरवाही बरतने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अफसरों से शिकायत की जाएगी। नालों की सफाई के नाम पर खानापूरी की जाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play