Feedback
देश की तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जनता के जनादेश को स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर मिले चुनावी नतीजों का पार्टी बेहद गंभीरता से मंथन करेगी.
दरअसल बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. प्रशांत किशोर ने इस सीट पर प्रचंड जीत दर्ज की है. बता दें कि नितिन नवीन के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण ये सीट खाली हुई थी.
वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने अपना दबदबा बनाए रखा.
आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं।
गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहाँ की जनता का हृदय से आभार। इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।
बांकीपुर और…
मांजलपुर सीट पर बीजेपी की जीत
मांजलपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सतीश गोविंदभाई पटेल ने अपने करीबी प्रतियोगी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भीखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया. इन तीनों सीटों के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है.
‘बांकीपुर और दतिया चुनावी नतीजों की समीक्षा करेंगे’
नतीजों के बाद बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, ‘हम आज तीन विधानसभा उपचुनावों में मिले जनादेश को खुशी के साथ स्वीकार करते हैं. हम बांकीपुर और दतिया, दोनों क्षेत्रों के चुनावी नतीजों की पूरी गंभीरता के साथ समीक्षा करेंगे. हम नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे और उनके विश्वास को और मजबूत करने के लिए लगातार काम करेंगे.
यह भी पढ़ें: बांकीपुर के नतीजों पर CM सम्राट का पहला बयान, PK को दी बधाई
इसके साथ ही नितिन नवीन ने मांजलपुर सीट पर भरोसा जताने के लिए गुजरात की जनता का आभार जताया और इस जीत के लिए बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी. उन्होंने कहा, ‘गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में बीजेपी पर अपना विश्वास जताने के लिए वहां की जनता का दिल से आभार. इस जीत के लिए बीजेपी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू