बांग्लादेश के आरोपों पर भारत का जवाब, विदेश मंत्रालय ने कहा- हमारी जमीन से किसी देश के खिलाफ गतिविधि नहीं – AajTak

Feedback
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के आरोपों को खारिज कर दिया है. बांग्लादेश ने आरोप लगाया था कि अवामी लीग के सदस्य भारतीय धरती से बांग्लादेश विरोधी गतिविधियां चला रहे हैं. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार को ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत अपनी धरती से किसी भी देश के खिलाफ राजनीतिक गतिविधियों की अनुमति नहीं देता है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार को अवामी लीग के सदस्यों द्वारा भारत में किसी भी बांग्लादेश विरोधी गतिविधि के बारे में जानकारी नहीं है. 
उन्होंने यह भी साफ किया कि भारतीय कानून के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है. भारत सरकार अपनी धरती से दूसरे देशों के खिलाफ राजनीतिक गतिविधियों को चलाने की अनुमति नहीं देती है.
क्यों चिंतित है बांग्लादेश?
बांग्लादेश ने दिल्ली और कोलकाता में प्रतिबंधित बांग्लादेश अवामी लीग द्वारा कार्यालय बनाने करने की खबरों पर भारत से औपचारिक रूप से जाहिर की है. बांग्लादेश सरकार ने भारत से यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की गुजारिश की थी कि किसी भी बांग्लादेशी नागरिक द्वारा भारतीय धरती पर कोई बांग्लादेश विरोधी गतिविधि न की जाए.
यह भी पढ़ें: ‘ये देश सबका है…’, जन्माष्टमी में शामिल होकर बांग्लादेश के आर्मी चीफ ने कट्टरपंथियों को मैसेज दिया है
भारत ने बांग्लादेश से जल्द से जल्द स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव कराने की अपनी अपेक्षा दोहराई है. रणधीर जायसवाल ने कहा कि ये चुनाव लोगों की इच्छा और जनादेश का पता लगाने के लिए आयोजित किए जाने चाहिए.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News