दिल्ली-NCR से चोरी, स्नैचिंग और लूटे गए मोबाइल पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश पहुंचाए जा रहे हैं। दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस की एटीएस टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 163 चोरी, स्नैचिंग और लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों अब्दुल समीम और आहिदुज्जमान का नेटवर्क दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक फैला हुआ है। दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले है और पिछले डेढ़ माह से जामिया इलाके में रह रहे थे।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर से मोबाइल खरीदकर रखते हैं और हर दस दिन में मोबाइल की खेप यहां से भेज देते हैं। दोनों आरोपी फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे। इससे पहले वह चार खेप पहुंचा चुके है। फिलहाल पुलिस इन्हें मोबाइल सप्लाई करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 19 मई को सूचना मिली थी कि वेस्ट बंगाल के दो लोग दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय अपराधियों से चोरी के मोबाइल खरीदकर उन्हें पश्चिम बंगाल भेजते हैं। वहां से मोबाइल फोन अवैध तरीके से बांग्लादेश पहुंचाए जाते थे।
सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर उमेश यादव की देखरेख में एसआई नवदीप, एएसआई देशराज, हेड कांस्टेबल कृष्ण, अमित कुमार, महिला हेड कांस्टेबल सीमा मलिक की टीम को जांच के लिए लगाया गया। छानबीन के दौरान पुलिस ने ओखला विहार इलाके में छापेमारी कर दोनों को दबोचा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पांच चोरी के मोबाइल फोन मिले। जांच में सामने आया कि बरामद मोबाइल दिल्ली के अलग-अलग ई-एफआईआर मामलों से जुड़े हुए हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि हाल ही में चोरी के मोबाइल की बड़ी खेप दिल्ली डिलीवरी कुरियर के जरिए बंगाल भेजी गई है। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी समन्वय के जरिए संदिग्ध कुरियर पार्सल को ट्रैक किया और हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक वेयरहाउस से 158 अतिरिक्त मोबाइल फोन बरामद किए। इस तरह कुल 163 मोबाइल फोन पुलिस के हाथ लगे।
जांच में सामने आया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से काम करता था। दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय चोर, स्नैचर और लुटेरे चोरी या झपटमारी के बाद मोबाइल फोन गिरोह तक पहुंचाते थे। इसके बाद मोबाइल पैक कर कुरियर चैनल के जरिए पश्चिम बंगाल भेजे जाते थे। वहां से इन्हें बांग्लादेश के ग्रे मार्केट में बेच दिया जाता था।
पुलिस जांच में बरामद मोबाइल दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और रेलवे थाना क्षेत्रों के कई मामलों से जुड़े पाए गए हैं। इनमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, पटेल नगर, पहाड़गंज, कश्मीरी गेट, हौज खास, तिगड़ी, संगम विहार, दरियागंज समेत कई इलाके शामिल हैं। वहीं आरोपी अब्दुल समीम के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है, जबकि दूसरे आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play