बांग्लादेश: बड़े आंदोलन की तैयारी में शेख हसीना की पार्टी, फरवरी में सड़कों पर उतरेगी अवामी लीग – Aaj Tak

Feedback
बांग्लादेश में अवामी लीग सरकार के सत्ता से बेदखल होने के छह महीने बाद, देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है. अवामी लीग ने मौजूदा यूनुस सरकार को ‘अवैध और असंवैधानिक’ करार देते हुए मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे की मांग के साथ अगले महीने से एक बड़े जन आंदोलन की घोषणा की है.
अवामी लीग ने जमीनी कार्यकर्ताओं से की अपील
अवामी लीग ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, ‘यूनुस के गैर-निर्वाचित शासन के केवल छह महीनों में ही बांग्लादेश पूरी तरह अराजकता में डूब गया है. यह मुल्क अब एक विफल राज्य बनने की कगार पर खड़ा है, जहां मानवाधिकारों, समानता और सार्वजनिक सुरक्षा का कोई सम्मान नहीं रह गया है.’
पार्टी ने अपने जमीनी कार्यकर्ताओं से यूनुस सरकार के ‘कुशासन’ और ‘धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों पर हमलों और धार्मिक भेदभाव को सरकार की ओर से दिए जा रहे संरक्षण’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है.
पार्टी ने जारी किया आंदोलन का शेड्यूल
आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतें, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और सार्वजनिक सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों को अवामी लीग अपने आंदोलन के माध्यम से उजागर करना चाहती है. इसके साथ ही, पार्टी ने राजनीतिक संबद्धता के आधार पर नागरिकों की हत्या और हमलों तथा न्यायपालिका और कानून प्रवर्तन के राजनीतिकरण की निंदा की है.
अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी ने फरवरी से विभिन्न आंदोलन कार्यक्रमों की घोषणा की है जिसमें 1 से 5 फरवरी तक पर्चे बांटना, 6 फरवरी को विरोध रैलियां आयोजित करना, 10 फरवरी को प्रदर्शन, 16 फरवरी को सड़क जाम और 18 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल शामिल हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News