Feedback
उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है, उसके बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. राजधानी लखनऊ में एक महिला अकेले सड़क पर जा रही थी, उसी दौरान बाइक से आए बदमाशों ने उसका पर्स छीन लिया, जिसकी वजह से महिला सड़क पर घिसटती रही. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह घटना लखनऊ के विकास नगर इलाके की है. यहां एक महिला एकेले सड़क पर चलती हुई दिखाई दे रही है, जिसके बाद बाइक सवार दो बदमाश तेज रफ्तार से महिला के बगल से गुजरते हैं और उसका पर्स छीनकर बाइक की स्पीड बढ़ाते हैं. बदमाशों के लालच की वजह से महिला की जान पर बन आई. दरअसल जब बदमाशों ने पर्स छीना तो महिला मजबूती से उसे पकड़े हुए थी और बाइक की स्पीड बढ़ने से वो हवा में उछल गई और गिरकर सड़क पर घिसटती रही. ये घटना पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
बीच सड़क मुंहभर गिरी महिला
बदमाशों के चंद रुपयों के लालच की वजह से महिला की जान भी जा सकती थी. दरअसल महिला बीच सड़क पर घायल होकर गिर पड़ी और इस बीच अगर कोई कार या गाड़ी वहां से गुजरती तो उसके ऊपर भी चढ़ सकती थी. इस घटना के बाद वहां से एक बाइक सवार गुजरा और उसके पास जाकर रुक गया और महिला की मदद की.
हुड़दंग, महिलाओं से बदसलूकी… बारिश की मस्ती के बीच अदब के शहर लखनऊ को शर्मसार करते 4 Videos
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू