बाबा परशुराम महादेव लक्खी मेला 18-19 अगस्त को: मंगलवार रात को होगी भजन संध्या, देशभर से आएंगे कलाकार – Dainik Bhaskar

सादड़ी अरावली अमरनाथ बाबा परशुराम महादेव का दो दिवसीय वार्षिक लक्खी मेला 18 और 19 अगस्त को होगा। मेले को लेकर मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट, पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं देने का आश्वासन दिया है।
कुण्डधाम तीर्थ और फुटादेवल मंदिर पर राज्यस्तरीय भक्तिसंगीत संध्या का आयोजन होगा, जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से आए भजन कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कुण्डधाम तीर्थ पर 18 अगस्त की रात आयोजित राज्यस्तरीय भजन संध्या की जानकारी देते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट मदन लुहार ने बताया कि रमेश माली और शिक्षाविद् प्रवीण वैष्णव के सानिध्य में दो-ढाई दर्जन ख्यातनाम और नवोदित भजन कलाकार प्रस्तुति देंगे।
नवोदित कलाकारों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी और श्रेष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कुण्डधाम पर ट्रस्ट और पुलिस की देखरेख में निशुल्क पार्किंग व्यवस्था रहेगी। भक्तिसंध्या के लिए वाटरप्रूफ शामियाने में पंडाल सजाया गया है।
मंदिर मार्ग में लगेगी दुकानें
मंदिर से प्रवेश द्वार तक अस्थायी बाजार भी सज गया है। यहां जलपान, खाद्य सामग्री, खिलौने, दवाइयों सहित विभिन्न सामग्री की दुकानें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भाद्रपद पूर्णिमा तक रहेंगी। चिकित्सा विभाग की ओर से जीवनरक्षक दवाइयां, एम्बुलेंस, चिकित्सक और अस्थायी वार्ड की व्यवस्था रहेगी।
पुलिस बल रहेगा तैनात
मेले में 400 से अधिक पुलिस जवानों का जाप्ता तैनात रहेगा।
कुण्डधाम पर अध्यक्ष मदन लुहार, महेंद्र सोमपुरा, मनोज शर्मा, पार्षद मांगीलाल गहलोत, खीमराज दर्जी, हीरादास, शंकरलाल भाटी, नरेश, भूराराम प्रजापत, फूलचंद प्रजापत, बाबूलाल चौहान सहित कई कार्यकर्ता विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
18 अगस्त को होगी विशेष आरती
18 अगस्त की सुबह भगवान परशुराम का अभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद महाआरती होगी। इसके बाद मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 24 घंटे खुला रहेगा। फुटादेवल में 18 अगस्त की सुबह श्रीराम दरबार और राधाकृष्ण मंदिर का लोकार्पण तथा 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना होगी। रात 8 बजे से भक्तिसंध्या का आयोजन होगा, जिसमें ख्यातनाम मेहमान भजन गायक और झांकी-नृत्य कलाकार मनोहारी प्रस्तुतियां देंगे।
19 अगस्त को कुण्डधाम और फुटादेवल में दिनभर मेला रहेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News