बारिश की झड़ी से फसलों को राहत, किसान खुश – Hindustan

अगस्त के आखिर में हुई अच्छी बारिश ने न केवल फसलों को संजीवनी दी है बल्कि किसानों की भी बांछें खिला दी है। बारिश से गन्ने और धान की फसल को भारी राहत मिली है। इससे जहां धान के उत्पादन में वृद्धि होगी वहीं गन्ने में चीनी रिकवरी में भी लाभ मिलेगा। किसानों का कहना है कि अब एक सप्ताह तक फसलों को पानी की जरूरत नहीं है। गांवों में नलकूप बंद हो चुके हैं। पूरे महीने किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। फसलों की सिंचाई के लिए नलकूप चल रहे थे लेकिन फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही थी।
इससे गन्ने और धान की फसल के साथ ही सब्जी और चारे की फसलों को नुकसान पहुंच रहा था। लेकिन शुक्रवार सुबह हुई भारी बारिश ने फसलों को संजीवनी प्रदान कर दी। खेतों में पानी देख किसानों की बांछें खिल उठी। मोहम्मदपुर हायक गांव निवासी प्रगतिशील किसान विकास चौधरी और कपिल चिंदौड़ी ने बताया कि बारिश की बहुत जरूरत थी, जो सही समय पर हुई है। बारिश से गन्ने और धान के साथ ही अन्य फसलों को लाभ मिलेगा।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News