बारिश के बीच जर्जर मकान की दीवार गिरी, VIDEO: अमरोहा में लोग बाल-बाल बचे, कोई हताहत नहीं – Dainik Bhaskar

अमरोहा में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजी जादा में जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसा हाशमी दवाखाना के पास हुआ। जिस जगह दीवार गिरी, वहां अक्सर लोगों की आवाजाही रहती है। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया और लोग बाल-बाल बच गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दीवार अचानक गिरती दिखाई दे रही है।
अचानक भरभराकर गिरी दीवार
स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण पहले से जर्जर मकान की हालत और खराब हो गई थी। इसी बीच दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दीवार गिरने का पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है।
बारिश में बढ़ी जर्जर मकानों की चिंता
दो दिनों से हो रही बारिश के बाद शहर में जर्जर मकानों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने और कमजोर भवनों की समय रहते पहचान कर जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। खासकर उन जगहों पर निगरानी जरूरी है, जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है।
ईओ बोले- पहले ही दिए जा चुके हैं नोटिस
नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि शहर में जर्जर मकानों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि नियमानुसार अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लोगों ने निगरानी बढ़ाने की मांग
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की ओर से जर्जर मकानों के मालिकों को नोटिस तो दिए जाते हैं, लेकिन इसके बाद निगरानी और जरूरी कार्रवाई नहीं होती। लोगों का कहना है कि यदि जर्जर भवनों की नियमित जांच कर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं तो बारिश के दौरान होने वाले ऐसे हादसों को रोका जा सकता है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News