इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की जीत में बाधा बारिश बन गई है। 11वें ओवर में बारिश के कारण खेल रुका। न्यूजीलैंड की टीम को 185 रनों पर भारत ने ढेर कर दिया था। इसके बाद भारत ने 10.5 ओवर में एक विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं। इसके बाद अब अगर मैच होता है और ओवर कम होते हैं तो भारत का रिवाइज्ड टारगेट क्या होगा और डीएलएस मेथड यानी डकवर्थ लुईस स्टर्न मेथड के हिसाब से भारत का पार स्कोर क्या होगा? क्या अभी भारतीय टीम को जीत मिल सकती है? इन सभी सवालों के जवाब आप जान लीजिए।
सबसे पहले बात करते हैं कि अगर बारिश के कारण इस मैच की दूसरी पारी को 10 ओवर शॉर्ट किया जाता है तो फिर भारत का रिवाइज्ड टारगेट 40 ओवर में 167 होगा, जबकि 20 ओवर मैच से कटे तो फिर 30 ओवर में भारत के सामने जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य होगा। वहीं, अगर मैच से 30 ओवर बारिश के कारण काटे जाते हैं तो भारत के सामने जीत के लिए लक्ष्य 92 का होगा। वनडे मैच में नतीजे के लिए दूसरी पारी में कम से कम 20 ओवर होने चाहिए।
वहीं, अगर डकवर्थ लुईस स्टर्न मेथड इस मैच में लागू हुआ तो फिर अभी भारत को जीत नहीं मिलेगी। इस मैच में न्यूजीलैंड ने 185 रन सभी विकेट खोकर बनाए थे और भारत 10.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 54 रन बना चुका है। भारत की मैच को जीतने की स्थिति में लग रहा है, लेकिन अभी के लिए डीएलएस मेथड यहां लागू नहीं होगा और भारत को जीत नसीब नहीं होगी, क्योंकि वनडे इंटरनेशनल मैच में अगर किसी टीम ने पहली पारी में पूरे 50 ओवर खेले हैं या फिर सभी विकेट खो दिए हैं, तो दूसरी पारी में नियम यह है कि आपको कम से कम 20 ओवर बल्लेबाजी करने होगी।
भारत ने इस मैच में 20 ओवर बल्लेबाजी नहीं की है। ऐसे में अगर बारिश ने मैच नहीं होने दिया तो यह मैच रद्द कर दिया जाएगा और मैच बेनतीजा घोषित होगा। वहीं, अगर मैच हुआ और 20 वें ओवर के खत्म होने के बाद बारिश आती है और उस समय भारत का स्कोर 1 विकेट पर 47, 2 विकेट गिरने पर 59, तीन विकेट गिरने पर 73 और 4 विकेट गिरने पर 91 रनों तक पहुंच जाता है तो भारत को जीत मिल जाएगी। अभी की स्थिति में मैच बेनतीजा रहेगा।
विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर ‘खबर नॉन स्टॉप’ से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद ‘डेली हंट’ में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play