बारिश से कब तक भीगती रहेगी दिल्ली, कब से मौसम होगा साफ? 16 जुलाई तक का अपडेट – Hindustan

दिल्ली-NCR शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही बरकरार रही। एक दिन पहले झमाझम बारिश के बाद मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान सफदरजंग में 33.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में शनिवार तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद मौसम के साफ होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। कल यानी 11 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। इस दिन सुबह या दोपहर से पहले गरज चमक के साथ आंधी या बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 12 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ होने लगेगा। 11 जुलाई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। मौसम साफ होने के कारण 12 से 16 जुलाई तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 16 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही रहेगी लेकिन बारिश नहीं होगी। भले ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश नहीं होगी लेकिन तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद उसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
देश के बाकी हिस्सों में मौसम की बात करें तो मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद अगले 6 से 7 दिनों के दौरान मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 12 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर; 11 से 15 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश; 11 से 16 जुलाई के दौरान उत्तराखंड; 10 से 13 जुलाई के दौरान पंजाब; 11 से 13 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़; 11 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 12 से 14 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश देखी जा सकती है। 10 से 11 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News