बारिश से कूल-कूल हुई दिल्ली, 8 डिग्री तक लुढ़का पारा; जानिए कहां कितना पानी और तापमान दर्ज हुआ? – Hindustan

Delhi mausam today: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई लगातार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश के चलते राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री से अधिक नीचे पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के शाम 5:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया। वहीं, अलग-अलग मौसम केंद्रों पर 50 मिमी से अधिक बारिश भी रिकॉर्ड की गई।
सबसे अधिक ठंडा आयानगर रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8.3 डिग्री कम है। इसके बाद पालम में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7.4 डिग्री कम दर्ज हुआ। रिज में तापमान 29.4 डिग्री (सामान्य से 6.8 डिग्री कम), लोधी रोड में 30.2 डिग्री (4.8 डिग्री कम) और सफदरजंग में 30.8 डिग्री (5.8 डिग्री कम) रिकॉर्ड किया गया।
न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री, पालम में 23.4 डिग्री, लोधी रोड में 25.2 डिग्री, रिज में 22.1 डिग्री और आयानगर में 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सभी केंद्रों पर न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.8 से 4.8 डिग्री तक नीचे रहा।
बारिश के आंकड़ों की बात करें तो सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सबसे अधिक बारिश लोधी रोड में 30.0 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद पालम में 27.9 मिमी, सफदरजंग में 26.0 मिमी, आयानगर में 22.2 मिमी और रिज में 11.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
अगर सुबह 8:30 बजे से अब तक की कुल संचयी वर्षा देखें तो रिज सबसे आगे रहा, जहां 54.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके बाद आयानगर में 37.6 मिमी, पालम में 19.2 मिमी, लोधी रोड में 17.8 मिमी और सफदरजंग में 14.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
लगातार बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण राजधानी में लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। तापमान में आई भारी गिरावट ने मौसम को सुहावना बना दिया, हालांकि कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या भी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।
रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News