Feedback
अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर बड़ी एक्टिव रहती हैं. उनकी रील्स मिलियन में व्यूज बटोरती है. साथ ही करोड़ों लोग उन्हें फॉलो भी करते हैं. टीवी पर एक्ट्रेस ने बहुत काम भी किया है. उन्हें बालवीर शो के लिए जाना जाता है.
लेकिन इन दिनों अनुष्का एक अलग कारण से सुर्खियों में हैं. वो कोरियन फिल्म जेजू ओले में नजर आने वाली हैं, जो अपने आप में एक बड़ी बात मानी जा रही है. वो इंडिया की पहली एक्टर हैं, जो कोरियन फिल्मों में काम कर रही हैं. उन्होंने ये कारनामा महज 23 साल की उम्र में कर दिखाया है.
इस फिल्म में अनुष्का का अहम रोल होने वाला है. ये एक रोमांटिक-म्यूजिकल ड्रामा फिल्म होगी. इसमें वो एक सिंगर अलीशा का रोल निभा रही हैं, जो जेजू ओले आइलैंड में अपनी बहन के निधन का शोक मना रही है. तभी उसकी मुलाकात एक दूसरे सिंगर सुनवू से होती है, जिसे एक फेमस कोरियन एक्टर कांग ह्यूंग-सेओक ने प्ले किया है.
अनुष्का सेन का के-ड्रामा फिल्मों में आना एक बहुत बड़ी बात है. उनकी अभी तक की जर्नी बेहद रोचक रही है. टीवी शोज-ओटीटी में काम करने के बाद, उन्होंने सीधा इंटरनेशनल फिल्मों में जंप मारी है. हालांकि एक्ट्रेस के-ड्रामा में कैसे आईं?
अनुष्का सेन ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि लॉकडाउन के समय में उन्होंने खूब सारे के-ड्रामा कंटेंट देखे थे. वो वहां की स्टोरीटेलिंग से बड़ी इंप्रेस हुई थीं, उन्हें कोरियन कंटेंट से प्यार हो चुका था.
उसी दौरान अनुष्का ने के-ड्रामा में काम करने का सपना देखा. हैरानी की बात ये है कि जो चीज उन्होंने सिर्फ शौक के लिए देखनी शुरू की थी, वो अब साउथ कोरिया के साथ एक तीन साल के प्रोफेशनल रिलेशनशिप में बदल चुका है.
बात करें अनुष्का सेन की एक्टिंग जर्नी की, तो उन्होंने अपनी शुरुआत जी टीवी के शो यहां मैं घर घर खेली से की थी. फिर उन्हें सब टीवी का पॉपुलर बच्चों वाला शो बालवीर मिला, जिससे वो घर-घर में छा गईं. अनुष्का एमएस धोनी संग ऐड्स में भी नजर आया करती थीं.
अनुष्का ने टीवी पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का रोल भी निभाया. वो रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी गईं, जहां उन्होंने खतरनाक स्टंट्स करके सबको हैरान किया. कोविड के बाद उन्होंने ओटीटी स्पेस में कदम रखा. वो दिल दोस्ती और डिलेमा नाम की सीरीज में नजर आईं.
Photos: Instagram @anushkasen0408, Social Media, Instagram @kdramaa_club
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू