बालिता में लिव-इन में रहने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | कोटा
कुन्हाड़ी के बालिता इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। महिला चंडीगढ़ की है और युवक यूपी का रहने वाला था। दोनों ढाई साल से बालिता में रहते थे। लड़के के पिता मंगलवार को कोटा पहुंचे, उन्होंने पूरे मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है।
कुन्हाड़ी थाना प्रभारी कौशल्या गालव ने बताया कि 31 साल का शुभम तिवारी यूपी के इटावा का था। वह चंड़ीगढ़ निवासी 45 साल की महिला के साथ बालिता में एक मल्टी में रह रहा था। उसे रविवार रात तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वह एक एग्रीकल्चर प्रोडक्ट कंपनी में काम करता था।
महिला का कहना है कि उसकी शुभम से मुलाकात बैंक में हुई थी। इसके बाद दोनों ने तय किया कि लिव-इन में रहेंगे। वो अपनी दोनों बेटियों के साथ ही शुभम के साथ रहती थी। शुभम शराब पीने का आदी व चेन स्मोकर भी था। गालव ने कहा कि पोस्टमार्टम करवा दिया है, मामले की जांच की जा रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News