बिजली सीधे खिलाड़ी पर आ गिरी, LIVE मैच में फुटबॉलर ने गंवाई जान, Video – Aaj Tak News

Feedback
फुटबॉल मैच का रौंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है. इसमें बिजली सीधे खिलाड़ी पर गिरी और उसकी वहीं के वहीं मौत हो गई. वीडियो दक्षिणी थाईलैंड का है. वहां 4 अगस्त को एक स्टेट लेवल का फुटबॉल मैच खेला जा रहा था. लेकिन तब ही ये हादसा हो गया.
इस हादसे में 24 वर्षीय सोफवान अवाए की मौत हो गई. खेल के दौरान मैदान पर बिजली गिरने से यह हादसा हुआ. नराथिवत प्रांत के सुंगाई गोलोक में हुई इस घटना में 12 अन्य खिलाड़ी भी घायल हो गए.
पुलिस ने बताया कि शांतिफप स्टेडियम में गोलोक एफए कप का सेमीफाइनल मैच चल रहा था और इलाके में तूफानी मौसम था. खराब मौसम के बावजूद मैच जारी था, तभी पिच पर बिजली गिरी.
A football player was killed and 12 others were injured after a lightning strike hit the field during a match in Thailand. pic.twitter.com/XLAMhPxqgV
स्थानीय खबरों के अनुसार, बिजली गिरने से अवाए गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें पास के अस्पताल ले जाने से पहले आपातकालीन कर्मियों और चिकित्सा दल ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी.
सुंगाई गोलोक के पुलिस प्रमुख कर्नल थुन सिरिखुंट ने मलेशियाई सरकारी समाचार एजेंसी ‘बरनामा’ को बताया, ‘आपातकालीन चिकित्सा टीम ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई.’
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इस भयानक पल को देखा जा सकता है, जिसमें बिजली की तेज चमक के बाद कान फाड़ देने वाली आवाज सुनाई देती है. स्टेडियम में अफरातफरी मच गई और कई खिलाड़ी तुरंत जमीन पर गिरते हुए दिखाई दिए.
घायलों की मदद के लिए खिलाड़ी, अधिकारी और समर्थक मैदान की ओर दौड़े और मौके पर मेडिकल टीम को बुलाया गया.
विंगर के तौर पर खेलने वाले अवाए ने हाल ही में थाई लीग 3 की टीम ‘याला एफसी’ में अपना ट्रांसफर पूरा किया था और इस दुखद घटना से कुछ दिन पहले ही क्लब से जुड़े थे.
क्लब ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘हम अपने नए एफसी याला खिलाड़ी, सोफवान अवाए के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं.’
थाईलैंड फुटबॉल एसोसिएशन ने भी अवाए के परिवार और क्लब के प्रति संवेदना व्यक्त की.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News