बिना अनुमति आयोजन कर जान जोखिम में डालने की रिपोर्ट – Live Hindustan

शिवालाकला/नूरपुर। हिन्दुस्तान अखबार में वीडियो वायरल खबर की जांच के बाद थानाक्षेत्र के गांव सीमला में बिना अनुमति आयोजन कर जान जोखिम में डालकर घातक कर्तब दिखाने की पुलिस द्वारा रिपार्ट दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का हिंदुस्तान में ‘गर्दन पर नारियल रख तलवार से काटा’ शीर्षक से खबर छपी थी। बुधवार थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक अजित सिंह ने एक कॉन्स्टेबल सोशल मीडिया पर वायरल जांच कर पाया कि गांव सीमला मे दिनांक 14 अप्रैल की दुपहर दो बजे चमुण्डा मन्दिर के पास अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष कलवा पुत्र घनश्याम, अर्जुन पुत्र चन्द्रपाल, राजू पुत्र मुनेश, हरिराम पुत्र स्वरुप, इमरत सिह पुत्र भुतिया सिह, गुड्डू पुत्र बिहारी सिह, सौरभ पुत्र कृपाल सिह आदि निवासीगण सीमला द्वारा बिना अनुमति के पास के ही गांव रामौरुपपुर के छोटन पुत्र मुन्ने सिह, परवेन्द्र पुत्र सत्यपाल, गोलू पुत्र सत्यपाल, विशाल पुत्र दिनेश, लवी पुत्र नन्हू को बुलाकर अखाडा खेला गया।
जिसकी जांच कर उपनिरीक्षक अजित सिंह ने गांव सीमला मे पहुँचकर की। जांच में पाया कि गांव सीमला के कलवा पुत्र घनश्याम व सौरभ पुत्र कृपाल सिह उपरोक्त के द्वारा अखाडा खेलने के लिए ग्राम रामौरुपपुर से छोटन, परवेन्द्र, गोलू, विशाल, लवी आदि को बुलाया गया जिनके द्वारा कीलो पर लेटकर तथा गर्दन पर नारियल रखकर काटने आदि का प्रदर्शन कर मानव जीवन को खतरे में डाला गया। कलवा पुत्र घनश्याम से इस प्रकार के कार्यक्रम के प्रदर्शन हेतु अनुमति मांगी गयी तो वह कोई अनुमतिपत्र भी नही दिखा पाये।उपनिरीक्षक अजित सिंह द्वारा कार्यक्रम आयोजक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 125/223 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।प्रभारी निरीक्षक ने की पुष्टिसोशल मिडिया पर जानजोखिम के करतब वाली वीडियो वायरल होने के बाद जांच में आये तथ्यों के आधार पर रिपार्ट दर्ज करने की थाना शिवालाकला प्रभारी निरीक्षक लखपत सिंह ने पुष्टि की है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News