—विज्ञापन—
सम्राट चौधरी ने अपनी स्कूल एजुकेशन बिहार के मुंगेर जिले के एक छोटा-से गांव लखनपुर में बने मदरसे में पूरी की। वहीं हायर एजुकेशन मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी से की है। सम्राट के पास डी-लिट की उपाधि भी है, लेकिन विपक्ष ने उनकी शैक्षणिक योग्यता और उनकी डिग्रियों पर हमेशा सवाल उठाए हैं।
बता दें कि सम्राट चौधरी ने मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी से प्री-फाउंडेशन कोर्स (PFC) किया है, जिसका जिक्र उन्होंने चुनावी हलफनामे में भी किया। लेकिन उनकी इस डिग्री को ट्रेडिशनल एजुकेशन डिग्री नहीं माना जाता, इसलिए विपक्ष हमेशा इस पर सवाल उठाता रहा है, जबकि सम्राट इसे अपनी उपलब्धि बताते हैं।
बता दें कि सम्राट चौधरी के पास मानद डी-लिट की उपाधि भी है, जो किसी यूनिवर्सिटी के द्वारा सम्मान करने के लिए दी जाती है, इसलिए यह भी ट्रेडिशनल एजुकेशन डिग्री नहीं है। विपक्ष इस पर भी सवाल उठाता रहा है, जबकि वे और उनके समर्थक इस डिग्री को सम्मान के तौर पर अचीवमेंट मानते हैं।
सम्राट चौधरी एक छोटे से गांव से निकलकर एक मदरसे में पढ़कर मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। उनकी इस अचीवमेंट से जहां उनके परिवार वाले गौरवान्वित हैं, वहीं उनके गांववाले, दोस्त और मदरसा भी गर्व महसूस करता है। सम्राट चौधरी लखनपुर की कच्ची गलियों में एक मकान की छत पर बने ‘मदरसा इस्लामिया’ में पढ़े हैं।
सम्राट चौधरी उर्दू के कायदे और अलिफ, बे, ते सीखते हुए बड़े हुए हैं। उनके मदरसे में उर्दू के साथ हिंदी और संस्कृत भी पढ़ाई जाती थी। सम्राट चौधरी पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलने के शौकीन भी हैं। उनके पिता उन्हें खिलाड़ी बनाना चाहते थे, लेकिन पिता से राजनीति के गुण विरासत में मिले, इसलिए सम्राट को सबसे ज्यादा पहचान राजनीति में ही मिली।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in