बिहार प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल… एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला, पांच जिलों में नए डीएम तैनात – AajTak

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक बड़ी प्रशासनिक अधिसूचना जारी करते हुए एक दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला और पदस्थापना किया है. यह आदेश 17 अगस्त को जारी हुआ है और इसमें कई विभागों के प्रधान सचिव, सचिव और जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं. पटना कमिश्नर का पद भी बदला गया है और पांच नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है.
अपर मुख्य सचिव स्तर पर एच.आर. श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग से हटाकर ग्रामीण विकास विभाग भेजा गया है. प्रधान सचिव पंकज कुमार को ग्रामीण विकास से गृह विभाग भेजा गया, जिसके बाद कुन्दन कुमार गृह विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो गए. विनय कुमार को नगर विकास विभाग से वित्त विभाग भेजा गया है, हालांकि वे नगर विकास का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे.
राजेश कुमार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से पटना प्रमण्डल का आयुक्त बनाया गया है, जबकि मयंक वरवड़े पटना कमिश्नर पद से हटकर प्रधान सचिव, निगरानी विभाग बने हैं. सचिव संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग भेजा गया, जिससे नवीन कुमार उस विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो गए. 
यह भी पढ़ें: SBI के अंदर भोजपुरी गाने पर डांस का वीडियो वायरल, मैनेजर बोलीं- मेरी छवि धूमिल की जा रही
विनोद सिंह गुजियाल शिक्षा विभाग का पूर्ण प्रभार छोड़कर अब समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. बी. कार्तिकेय धनजी लघु जल संसाधन विभाग से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग भेजे गए हैं. राजीव रौशन उच्च शिक्षा विभाग से शिक्षा विभाग के सचिव बनाए गए हैं.
जिला स्तर पर भी बड़ा फेरबदल हुआ है. मनेश कुमार मीणा को भोजपुर, आरा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. रिची पाण्डेय सीतामढ़ी से बेगूसराय भेजी गई हैं. विजय प्रकाश मीणा को सिवान का डीएम बनाया गया है. तनय सुल्तानिया भोजपुर से सीतामढ़ी स्थानांतरित हुए हैं. 
कुमार अनुराग को कैमूर, भभुआ का जिलाधिकारी बनाया गया है. सभी नए डीएम को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत जिला दण्डाधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई है. यह आदेश बिहार के राज्यपाल के निर्देश पर अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी के हस्ताक्षर से जारी हुआ है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News