बिहार बॉर्डर के छोटे से गांव का बेटा बना राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO, भोपतपुरा में गूंजे जय श्रीराम के नारे, आतिशबाजी और मिठाई बांटी – Aaj Tak News

Feedback
अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO के रूप में पूर्व एयर चीफ मार्शल जितेंद्र मिश्र की नियुक्ति के बाद उनके पैतृक गांव देवरिया के भोपतपुरा में खुशी का माहौल है. जैसे ही गांव के लोगों को जितेंद्र मिश्र को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की जानकारी हुई, उनके पैतृक आवास पर बधाई देने वालों का पहुंचना शुरू हो गया. गांव में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई. आतिशबाजी की गई और जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए. गांव के लोगों का कहना है कि राम मंदिर ट्रस्ट में इतना बड़ा पद उनके गांव के व्यक्ति को मिलना पूरे गांव के लिए गर्व की बात है.
पूर्व एयर चीफ मार्शल जितेंद्र मिश्र देवरिया मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बनकटा ब्लॉक के भोपतपुरा गांव के रहने वाले हैं. यह गांव श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में आता है और बिहार राज्य की सीमा से सटा हुआ है. जितेंद्र मिश्र का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है. हालांकि गांव में उनके चाचा और भतीजे रहते हैं. उनकी नियुक्ति की खबर मिलने के बाद गांव में मौजूद परिवार के लोगों से मिलने और उन्हें बधाई देने के लिए स्थानीय लोग उनके घर पहुंचे.
गांव में गूंजे जय श्रीराम के नारे
जितेंद्र मिश्र के चाचा राम प्यारे मिश्र मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में बाबू के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. उन्होंने जितेंद्र मिश्र को मिली जिम्मेदारी पर खुशी जताई और कहा कि वह बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. राम प्यारे मिश्र को भरोसा है कि जितेंद्र मिश्र अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे. उनका कहना है कि ईमानदारी की वजह से ही उनका चयन हुआ है. जितेंद्र मिश्र के बारे में बात करते हुए उनके चाचा भावुक भी हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा जितेंद्र के साथ है और वह आगे भी तरक्की करें.
जितेंद्र मिश्र के भतीजे अंकित मिश्र ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि जितेंद्र मिश्र ने इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. इसके लिए उन्हें राष्ट्रपति की ओर से सर्वोत्तम मेडल से सम्मानित भी किया गया था. अंकित मिश्र ने बताया कि जितेंद्र मिश्र 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए थे और अब उन्हें राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में CEO की जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने जितेंद्र मिश्र को मिलनसार और ईमानदार बताया.
जितेंद्र मिश्र के CEO बनने की जानकारी के बाद प्रधान प्रतिनिधि और क्षेत्रीय भाजपा नेता राजकुमार शाही भी उनके घर पहुंचे. उन्होंने उनके चाचा राम प्यारे मिश्र को बधाई दी और इस उपलब्धि पर खुशी जताई. प्रधान प्रतिनिधि दिनेश मिश्र ने कहा कि इतने बड़े पद पर पहुंचने वाला व्यक्ति इस गांव को बहुत सौभाग्य से मिला है. उन्होंने कहा कि यह परिवार पहले भी उच्च पदों पर रहा है. जितेंद्र मिश्र के राम मंदिर ट्रस्ट का CEO बनने से गांव के लोगों को उम्मीद है कि गांव में कुछ विकास भी होगा.
क्षेत्रीय भाजपा नेता राजकुमार शाही ने जितेंद्र मिश्र को बेहद होनहार व्यक्ति बताया. उन्होंने कहा कि जितेंद्र मिश्र ने ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सेना की कई कार्रवाइयों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. राजकुमार शाही ने कहा कि सेना से अवकाश ग्रहण करने के बाद उन्हें राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में CEO बनाया गया है. उन्होंने कहा कि भोपतपुरा गांव बिहार की सीमा से सटा हुआ है और बनकटा ब्लॉक तथा भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में आता है. ऐसे गांव से निकलकर एक व्यक्ति सेना में अधिकारी बना और अब उसे राम जन्मभूमि से जुड़े महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिली है.
उन्होंने कहा कि आज राम जन्मभूमि पूरी दुनिया में चर्चित है और ऐसे में उसके ट्रस्ट का पहला CEO भोपतपुरा गांव से होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. उनके मुताबिक इस उपलब्धि से पूरा क्षेत्र, पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है. CEO के चयन के लिए एक सर्च कमेटी गठित की गई थी.
सर्च कमेटी ने हजारों आवेदनों की छंटनी की और उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा. इसके बाद बुधवार को हुई अहम बैठक में जितेंद्र मिश्र के नाम पर मुहर लगी. जितेंद्र मिश्र की नियुक्ति के बाद उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है. गांव के लोग इसे सिर्फ परिवार की उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे भोपतपुरा और आसपास के क्षेत्र की उपलब्धि मान रहे हैं.
ऑपरेशन सिंदूर में निभाया अहम रोल
गांव में उनके पैतृक घर पर बधाई देने पहुंच रहे लोग एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं. आतिशबाजी के साथ जय श्रीराम के नारे लगाए जा रहे हैं. परिवार के लोगों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी इस नियुक्ति को लेकर खुशी जता रहे हैं. भोपतपुरा गांव के लोगों के लिए यह खुशी इसलिए भी खास है क्योंकि उनके गांव से निकले जितेंद्र मिश्र ने सेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के बाद अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO की जिम्मेदारी संभाली है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News