‘बिहार में लालू यादव का कोई महत्व नहीं’, मंत्री प्रेम कुमार ने आरजेडी चीफ पर साधा निशाना – Jansatta

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं। इसी क्रम में शनिवार को नीतीश कुमार दरभंगा दौरे पर रहेंगे। नीतीश कुमार इस दौरान 181 परियोजनाओं की सौगात जिले को देंगे। इसके अलावा 67 लाख से अधिक की 93 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने दावा किया है कि चुनाव से पहले 12 लाख नौकरियां और युवाओं को 24 लाख रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संकल्प है और हम इसे पूरा करेंगे।
Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी है। नए शैक्षणिक सत्र से पहले राज्य के 81 हजार सरकारी विद्यालयों की रैंकिंग की जाएगी। शिक्षा विभाग के मुताबिक मार्च में विद्यालयों की रैंकिंग कराई जाएगी। यह रैंकिंग प्रत्येक विद्यालय के समग्र प्रदर्शन के आधार पर होगा।इसमें विद्यालयों में संचालित विभिन्न गतिविधियों जैसे-शिक्षण और अधिगम, संसाधन उपयोग, साफ-सफाई, स्वच्छता, शिकायत निवारण आदि शामिल किए गए हैं जिसके लिए कुल 100 भारांक तय किए गए हैं। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 43 हजार प्राथमिक विद्यालय हैं, जहां पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई होती है। 29 हजार मध्य विद्यालय हैं, जहां पहली से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है।

Bihar News Today LIVE: राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, “… BPSC में हमारे बच्चों के साथ अन्याय हुआ है और सरकार मूक दर्शक बनकर खड़ी हुई थी। ये सारी चीजे आपस में जुड़ी हुई है… हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने वही कहा है जो सारा बिहार कह रहा है… BPSC छात्रों को न्याय जरूर मिलेगा, आप देरी कर सकते हैं मगर अस्वीकार नहीं कर सकते हैं।”

Bihar News Today LIVE: बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने कहा, “जनता ने लालू यादव को खारिज कर दिया है। अब बिहार में लालू यादव का कोई महत्व नहीं है… बिहार की जनता NDA के साथ खड़ी है… बिहार की जनता चाहती है कि यहां डबल इंजन की सरकार रहे ताकि बिहार का विकास और तेजी से हो…”

बिहार के छपरा जिले में एक भोजपुरी गायक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। गायक की पहचान सत्येंद्र राय के रूप में हुई है। उसकी उम्र 30 साल की थी।
प्रशांत किशोर के आमरण अनशन का आज दसवां दिन है। अभी तक उन्होंने कुछ नहीं खाया जबकि डॉक्टर बार-बार सलाह दे रहे हैंकुछ खाने के लिए। प्रशांत किशोर सिर्फ पानी पी रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के पूर्वांचल वाले बयान पर सियासत गर्म है। हालांकि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उनका बचाव किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि केजरीवाल ने वोटर लिस्ट में मतदाताओं को जोड़ने और घटाने का मुद्दा उठाया था। इसे बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है।
देश में उत्तर प्रदेश के बाद बिहार को सबसे अधिक राशि केंद्र से उपलब्ध कराई गई है। केंद्रीय टैक्स में राज्य के हिस्से के रूप में तीसरी बार दोगुनी राशि प्राप्त हुई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार प्रकट किया है।

बीपीएससी ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को कानूनी नोटिस भेजा है। बीपीएससी की लीगल टीम ने भ्रष्टाचार का सबूत मांगते हुए प्रशांत किशोर को नोटिस भेजा है। पीके को 7 दिनों में जवाब देना होगा।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं। नीतीश कुमार दरभंगा को 181 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके अलावा 67 लाख से अधिक की 93 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
Bihar News Today LIVE: पटना में 18 जनवरी को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसमें जगदानंद सिंह बिहार राजद के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आलोक मेहता का नाम आगे चल रहा है।
Bihar News Today LIVE: बिहार के रोहतास में कुछ दिनों पहले जिला मुख्यालय सासाराम में कथित रूप से यातायात डीएसपी आदिल बेलाल और उनके बॉडी गार्ड के द्वारा एक युवक बादल कुमार की हत्या को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है. इसी कड़ी में कुंवर राणा समाजिक कल्याण संस्थान ने आक्रोश मार्च निकाला. संयोजक राजन सिंह के नेतृत्व में लोग वीर कुंवर सिंह चौक से आक्रोश मार्च लेकर कर्पूरी चौक पहुंचे, जहां सभी ने आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन को समाप्त किया.

ट्रैफिक डीएसपी पर हत्या का आरोप: प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वर्दी की अकड़ में ट्रैफिक डीएसपी आदिल बेलाल ने बादल कुमार के सिने पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. वहीं अन्य दो युवकों को घायल कर दिया. ट्रैफिक डीएसपी ने ऐसा करके अंग्रेजों की बर्बरता को भी पीछे छोड़ दिया है. रैली में शामिल लोगों ने दो टूक कहा है कि यदि बादल के परिजनों को न्याय नहीं मिला तो 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में सरकार को मंहगा पड़ेगा.
तेजस्वी यादव पर जेडीयू ने निशाना साधा है। तेजस्वी यादव के खेला होबे बयान पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज सिंह ने कहा कि बिहार में खेला नहीं बल्कि एनडीए का मेला होगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव उम्मीदवार खोजो यात्रा पर निकले हैं।
पूर्वांचल के लोगों को लेकर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का बयान सुर्खियों में है। अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इसका नतीजा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
बिहार के गोपालगंज में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां पर अपराधियों ने स्कूल टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने टीचर को नजदीक से पांच गोली मारी है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 21 एजेंडों समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर मोहर लग गई है। इस पर 2960 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली। समस्तीपुर में सबसे अधिक ठंड रही। वहीं पटना में भी तापमान कम रहा।
बिहार की राजधानी पटना में एक विधायक के घर के निजी गार्ड की पत्नी का शव संदिग्ध स्थिति में मिला है। इसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मृतक महिला का पति फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार के गया में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान फायरिंग भी हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई, जिसमें 50 हजार के इनामी बदमाश पगला मांझी के पैर में गोली लगी है। वह गिरफ्तार है और उसे मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
आरजेडी के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के ठिकानों पर ED की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी कोलकाता, वाराणसी, दिल्ली, पटना और हाजीपुर में जारी है।
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने दावा किया है कि चुनाव से पहले 12 लाख नौकरियां और युवाओं को 24 लाख रोजगार दिया जाएगा।
बिहार में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने दावा किया है कि चुनाव से पहले 12 लाख नौकरियां और युवाओं को 24 लाख रोजगार दिया जाएगा। इस बीच आरजेडी के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के ठिकानों पर ED की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी कोलकाता, वाराणसी, दिल्ली, पटना और हाजीपुर में जारी है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News