बिहार में सड़क किनारे कीर्तन कर रहे थे लोग, फुल स्पीड में आई कार और कुचल डाला… 3 की मौत – Aaj Tak News

Feedback
बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एनएच 327ई पर देर रात तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क किनारे कीर्तन कर रहे 6 लोगों को कुचल दिया. 
इसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया है.
ग्रामीणों ने बताया कि कटैया चौक पर हनुमान मंदिर के आगे कीर्तन का आयोजन किया गया था. लोग सड़क किनारे कीर्तन कर रहे थे, इसी दौरान पिपरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचल दिया.
यह भी पढ़ें: बच्चों ने YouTube पर देखा ‘सीक्रेट हाउस गेम’, फिर हुए अचानक घर से गायब, 24-Hour चैलेंज करने गए थे पूरा
इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मृतकों की पहचान कटैया निवासी तीलो दास, राजो दास और सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है.
वहीं घायलों के नाम चंद्रेश्वरी यादव, रामचंद्र यादव और कृष्ण मोहन साह बताए गए हैं. सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गुस्साए ग्रामीणों ने कटैया चौक के पास एनएच 327ई को पूरी तरह जाम कर दिया और मुआवजे व दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.
घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुट गई. जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम मनोहर साहू, एसडीपीओ त्रिवेणीगंज विभाष कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों को समझाने में जुट गए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News