बिहार सरकार के 100 दिन पूरा होने पर पलासी में उपलब्धियों का लाइव प्रसारण – Dainik Bhaskar

बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को पलासी प्रखंड सभागार में एलईडी एवं टीवी स्क्रीन के माध्यम से लाइव वेबकास्टिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेष डॉक्यूमेंट्री के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपल
लाइव प्रसारण के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए 211 नए डिग्री कॉलेज खोलने की योजना, 12 नई टाउनशिप के विकास, औद्योगिक निवेश प्रस्तावों और जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सहयोग शिविरों के आयोजन की जानकारी दी। इसके अलावा सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से 13 विधेयकों के पारित होने का भी उल्लेख किया गया।
कार्यक्रम में वरीय उपसमाहर्ता अभिजीत कुमार, बीडीओ आदित्य प्रकाश, एमओ कुमोद सिंह, पीओ अख्तर आलम, पूर्व प्रमुख सह प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव, उप प्रमुख मो. ताहिर, बीसी अजय कुमार मंडल, मुखिया मो. रागिब बबलू, कृपानंद सिंह सरदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिहारी ठाकुर, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सदानंद मंडल, अबु बकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News