बीएचईएल हरिद्वार को राजभाषा कार्यान्वयन में अति विशिष्ट पुरस्कार – Hindustan

हरिद्वार, संवाददाता। राजभाषा कार्यान्वयन और हिंदी के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीएचईएल हरिद्वार इकाई को अति विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बीएचईएल की राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान योजना 2025-26 के तहत बड़ी इकाई (क एवं ख क्षेत्र) वर्ग में लगातार तीन वर्षों से प्रथम स्थान पर रहने पर यह सम्मान दिया गया। बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने कॉरपोरेट कार्यालय में आयोजित प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान हरिद्वार इकाई के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार को पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान बीएचईएल निदेशक मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे। पुरस्कार प्रदान करने के बाद के सदाशिव मूर्ति ने सभी पुरस्कृत इकाइयों के प्रमुखों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि हिंदी में काम करना आत्मगौरव का विषय है। कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय हरिद्वार इकाई की सभी विभागीय राजभाषा समितियों और कर्मचारियों को दिया। उन्होंने राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए सभी का आभार जताया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News