बीएचयू के सात डॉक्टर बने एनएएमएस के सदस्य – Hindustan

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आईएमएस-बीएचयू के सात चिकित्सकों का चयन नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनएएमएस) के 2026 के सदस्यों के रूप में हुआ है। चयनित सदस्यों में कार्डियोलॉजी के डॉ. सौमिक घोष, न्यूरोलॉजी के डॉ. वरुण कुमार सिंह, न्यूरोलॉजी के डॉ. अभिषेक पाठक, डेंटल सर्जरी के डॉ. अखिलेश चंद्र, ईएनटी के डॉ. विश्वंभर सिंह, एनाटॉमी के डॉ. प्रसेनजीत बोस और पैथोलॉजी की डॉ. दीपा रानी शामिल हैं। इन चिकित्सकों का चयन चिकित्सा क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों, समर्पण और योगदान को देखते हुए हुआ है।आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि आईएमएस के लिए ये गौरव का विषय है।

एक साथ सात सदस्यों का चयन आईएमएस-बीएचयू में अलग-अलग चिकित्सा विधाओं में हो रहे अकादमिक, शोध और चिकित्सकीय कार्यों को भी रेखांकित करता है। एनएएमएस सेल, आईएमएस-बीएचयू के संयोजक प्रो. टीपी चतुर्वेदी ने बधाई दी है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News