बीएसएनएल ने लॉन्च की लाइव टीवी सेवा, सर्वर लगाया, ताकि उपभोक्ताओं को मिल सके फायदा – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | जगदलपुर
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। इसके तहत गुरूवार से प्रदेश में बीएसएनएल ने वर्तमान व नए एफटीटीएच ग्राहकों को इंटरनेट सेवा के साथ ही मुफ्त टीवी चैनल की सेवा देना भी शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत बीएसएनएल के सीएमडी ए. रॉबर्ट जे रवि ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की। इस दौरान छत्तीसगढ़ दूरसंचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक वीके छबलानी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बीएसएनएल के जीएम शरतचंद्र तिवारी भी शामिल हुए।
बीएसएनएल के जीएम तिवारी ने बताया कि इसके लिए उपभोक्ताओं को अलग से सेट-टॉप बॉक्स रखने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए बस्तर में एक सर्वर स्थापित किया गया है। वर्तमान में बस्तर संभाग में एफटीटीएच के 9000 से ज्यादा उपभोक्ता हैं, जिन्हें इस सेवा का फायदा तुरंत मिलेगा। नए उपभोक्ताओं के लिए भी यह सेवा मुफ्त उपलब्ध रहेगी। बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड नेटवर्क से चलने वाले एंड्रॉइड टीवी या फायर स्टिक के जरिए ये सेवा मिल सकेगी। बीएसएनएल ने इस सेवा को शुरू करने के लिए आईएफटीवी सेवा प्रदाता स्काई-प्रो के साथ साझेदारी की है। बीएसएनएल और स्काई-प्रो के बीच के कोलैबोरेशन को अधिकारिक तौर पर गुरूवार को लॉन्च किया गया। इस सेवा में बीएसएनएल के उपभोक्ता आईएफटीवी सेवा में 400 से ज्यादा हाई डेफिनेशन एचडी, स्टैंडर्ड डेफिनेशन एसडी व लाइव टीवी चैनलों, ओटीटी प्लेटफॉर्मों में प्रसारित कार्यक्रम, वर्तमान में कार्यरत और नए इंटरनेट कनेक्शन के साथ देख सकेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News