बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस को बहुमत: भाजपा पिछड़ी; पूर्व मेयर हारी, पूर्व मंत्री के भतीजे जीते, जानें किस… – Dainik Bhaskar

बीकानेर नगर निगम चुनाव के अब तक सामने आए नतीजों में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 42 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा के खाते में 27 वार्ड आए हैं। वहीं 10 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। वार्ड 23 में एक सीट पर रालोपा की सरोज ने जीत त
वार्ड 73 में भाजपा के दीपक पारीक को कांग्रेस के अनिल कल्ला ने चुनाव हरा दिया। कांग्रेस ने ये सीट करीब 800 वोट से जीत ली है। अनिल कल्ला कांग्रेस नेता डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे हैं और मेयर पद के दावेदार माने जा रहे हैं।
वहीं, पूर्व मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित चुनाव हार गई हैं। उनके सामने कांग्रेस की किरण भाटी ने जीत दर्ज की है। सुशीला कंवर पिछले चुनाव में मेयर बनी थी। वर्तमान में भाजपा के निकाय चुनाव घोषणा पत्र में भी वे सदस्य थी।
सबसे ज्यादा प्रत्याशी बीकानेर में
प्रत्याशियों की संख्या के लिहाज से बीकानेर नगर निगम में सबसे ज्यादा उम्मीदवार थे। बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए 373 उम्मीदवार मैदान में थे।
बीकानेर नगर निगम
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News