Feedback
बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे पूर्व राज्यसभा सांसद और उद्योगपति आरके सिन्हा का निधन हो गया है. उन्होंने नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से पटना ले जाया जाएगा.
आरके सिन्हा राजनीति के साथ-साथ कारोबार की दुनिया में भी एक जाना-पहचाना नाम थे. वह सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड यानी SIS ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन थे.
आरके सिन्हा ने वर्ष 1974 में पटना में SIS की नींव रखी थी. उनकी अगुवाई में कंपनी ने सुरक्षा और मानव संसाधन सेवाओं के क्षेत्र में देश-विदेश में अपना कारोबार बढ़ाया. आज SIS भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में सेवाएं दे रही है.
कंपनी को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के मैनपावर सिक्योरिटी कारोबार की प्रमुख कंपनियों में गिना जाता है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इसके साथ 36 हजार से ज्यादा स्थायी कर्मचारी जुड़े हैं और इसके 3 हजार से अधिक कॉर्पोरेट ग्राहक हैं.
यह भी पढ़ें: भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर को भेजा मानहानि नोटिस, ये है मामला
राजनीति और कारोबार, दोनों क्षेत्रों में बनाई पहचान
आरके सिन्हा बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे. उन्होंने पार्टी के साथ लंबे समय तक काम किया और राज्यसभा सांसद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई. राजनीति के अलावा उन्होंने उद्यमिता के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई. पटना से शुरू हुआ उनका सुरक्षा सेवा कारोबार आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा.
जनवरी 2025 में भी एक बैठक के बाद घर लौटते समय आरके सिन्हा को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया था. इसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था और लंबे समय तक उनका इलाज चला था. 2025 में फोर्ब्स के हवाले से उनकी संपत्ति करीब 1 अरब डॉलर बताई गई थी. उनके निधन की खबर से राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू