जिले के मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूलों में बीपीएल नामांकन के ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रूटनी का काम अंतिम चरण में है। 1552 सीटों के लिए 1800 से अधिक आवेदन कार्यालय को प्राप्त हुए हैं। अभिभावकों ने आवेदन के साथ आय प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र, आधार समेत अन्य प्रमाण-पत्र अटैच किया है। जमा प्रमाण-पत्रों में से पांच हजार प्रमाण-पत्रों को सत्यापित कर लिया गया है, लेकिन सही से स्कैन नहीं होने या अन्य कारणों से चार हजार प्रमाणपत्र सत्यापित नहीं हो पाए हैं। बताते चलें कि कई अभिभावकों की ओर से आय प्रमाणपत्र समेत अन्य प्रमाणपत्र फर्जी जमा किए गए हैं। स्क्रूटनी में इसका खुलासा हुआ है।
ऐसे बच्चों का आवेदन रद्द कर डिबार करने की तैयारी है।मामले में डीएसई शालिनी डुंगडुंग ने कहा कि ऑनलाइन आवेदनों के साथ अटैच चार हजार प्रमाणपत्र ओपन नहीं हो रहे हैं। इस कारण इनका सत्यापन नहीं हो पाया है। कई के टोकन नंबर से संबंधित समस्याएं भी हैं। जल्द ही अभिभावकों को संबंधित कागजात लेकर आने को कहा जाएगा। एक सप्ताह का प्रखंडवार शिड्यूल जारी कर अभिभावकों के लिए टाइम स्लॉट जारी किया जाएगा। इसके बाद किसी कारणवश छूटे बच्चों के अभिभावकों के लिए एक दिन का समय रहेगा। इससे संबंधित सूची व सूचना आरटीई धनबाद वेबसाइट व एनआईसी धनबाद पर जारी की जाएगी। आरटीई सेल को पुनर्गठित कर अभिभावकों के लिए सूचना जारी की जाएगी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
शॉर्ट बायो: अमित वत्स पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में प्रारंभिक शिक्षा, माध्यमिक, उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा का कवरेज कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अमित वत्स पत्रकारिता जगत में जाना पहचाना नाम हैं। पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद संस्करण में एजुकेशन व रोजगार से जुड़े बीट की रिपोर्टिंग करते हैं। एजुकेशन बीट पर मजबूत पकड़ है।
करियर का सफर
अमित ने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में दैनिक जागरण से की। बहुत ही कम समय में प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। प्रारंभिक वर्षों में ही एजुकेशन बीट पर पकड़ बनाई। वर्ष 2009 में हिन्दुस्तान से जुड़े। उसके बाद पिछले 16 वर्षों से हिन्दुस्तान में शिक्षा समेत अन्य बीट का नेतृत्व कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए भी लगातार खबरें लिख रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्टभूमि और एजुकेशन रिपोर्टिंग
बीएड, एमए एजुकेशन के साथ ही मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई का लाभ अमित को एजुकेशन बीट की रिपोर्टिंग में मिला। इसकारण एजुकेशन बीट पर कमांड होने के साथ ही आईआईटी धनबाद, यूनिवर्सिटी शोध की खबरें, वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ने व एक्सक्लूसिव स्टोरी लिखते हैं।
शिक्षा और रोजगार
शिक्षा को सीधे आर्थिक अवसरों और रोजगार से जोड़ने पर केंद्रित विश्लेषण समेत अन्य एक्सक्लूसिव खबरें लिखी है। शिक्षा से संबंधित खबरों पर अमित की गहरी समझ है। अमित का मानना है कि तथ्य आधारित व विश्वसनीयता पत्रकारिता का महत्वपूर्ण अंग है। पाठकों को सटीक जानकारी मिलनी चाहिए। रिपोर्टिंग में विशेषकर छात्र केन्द्रित दृष्टिकोण जरूरी है।
विशेषज्ञता
– नई शिक्षा नीति कैसे बदल रही है
– प्रतियोगिता परीक्षाओं के अपडेट
– छात्रों के लिए तनावमुक्त तैयारी
– बोर्ड परीक्षाओं जैक, सीबीएसई, आईसीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया व रिजल्ट का विश्लेषण
– कौशल विकास आधारित शिक्षा
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play